फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Coimbatore Santosh-Prakash won the Taj Car Rally In Agra

आगरा: कोयंबटूर के संतोष-प्रकाश की जोड़ी ने जीती ताज कार रैली, ढाई दिन में 600 किमी दौड़ीं 39 कारें

Mon, 02 May 2022 10:44 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 02 May 2022 10:44 AM IST
सार

ताज कार रैली में ढाई दिन में 39 कारों ने करीब 600 किमी की दौड़ लगाई। इस रैली में बेल्जियम व दुबई के अलावा कोलकाला, रांची से भी मोटर स्पोर्ट्स ड्राइवर शामिल हुए। 

विज्ञापन
Coimbatore Santosh-Prakash won the Taj Car Rally In Agra
ट्रॉफी के साथ विजेता व अन्य प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कोयंबटूर से आए प्रकाश और संतोष की जोड़ी ने रविवार को द ताज कार रैली का खिताब जीत लिया। 600 किमी. की कार रेस में सबसे कम जुर्माना होने पर उन्हें विजेता के रूप में एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिला। एक होटल में आयोजित समारोह में एयर कमांडर एसके वर्मा, कमिश्नर अमित गुप्ता, नगरायुक्त निखिल व मेजर जनरल की पत्नी बिंदु नंदा ने विजेताओं को सम्मानित किया।

विज्ञापन


रविवार को रैली का दूसरा दिन था। सुबह 6 बजे फ तेहाबाद रोड होटल से 39 कारों का काफिला निकला। दूसरे दिन का सफर भी कच्चे व पक्के रास्तों, नहरों की पगडंडियों व खेत-खिलहानों से था। बिचपुरी, शास्त्रीपुरम, अछनेरा, मिढ़ाकुर, किरावली से होते हुए रैली वापस लौटी। 

विज्ञापन

संतोष-प्रकाश ने सबसे कम फाउल किए 

मोटर स्पोर्ट्स क्लब के सचिव प्रशांत जैन ने बताया कि स्पीड, टाइम व डिस्टेंस (एसटीडी) के फार्मेट में एक निश्चित समय में निश्चित दूरी तक करनी थी। अधिक स्पीड व अधिक समय में दूरी तय करने पर जुर्माना था। प्रकाश व संतोष की जोड़ी एक्सपर्ट ग्रुप में ओवरऑल विजेता चुनी गई। जोड़ी ने सबसे कम फाउल किए। इसके अलावा नोविस ग्रुप में तीन विजेता चुने गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बेल्जियम से अक्षत कुमार, दुबई से पांचवीं बार वैभव सेटिया ने रैली में भाग लिया है। ऑवरआल एक्सपर्ट टीम को एक लाख रुपये का नकद इनाम, जबकि नोविस टीम के प्रथम विजेताओं को एक लाख रुपये के पुरस्कार दिए गए हैं। अन्य विजेताओं में करीब 2.50 लाख रुपये की पुरस्कार राशि वितरित की गई है।

ये रहे विजेता

एक्सपर्ट टीम पुरुष
-  ऑवरआल प्रथम- प्रकाश मुत्तुस्वामी एवं संतोष कुमार
-  ऑवरआल द्वितीय- नीरव मेहता व सुबीर राय
- ऑवरआल त़ृतीय- सोनल रॉय एवं शैलेंद्र सिंह

महिला टीम
- ऑवरआल प्रथम- रीना झा एवं कशिश मल्होत्रा
- ऑवरआल द्वितीय- क्षमता यादव एवं अनमोल

नोविस टीम-पुरुष
- प्रथम- अंकुर सिंह, अक्षत सिंह, हितेश एवं आकाश
- द्वितीय- सुभम वार्ष्णेय एवं मनीष अरोरा
- तृतीय- वैभव सेठिया, अभिनव टंडन व संदीप टंडन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed