फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   coffin of only brother of five sisters rose before sister doli In tragic accident at silver plant in Agra

चांदी प्लांट हादसा: 20 दिन बाद उठनी थी बहन की डोली, पहले ही उठ गई पांच बहनों के इकलौते भाई की अर्थी

Wed, 21 Feb 2024 03:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 21 Feb 2024 03:00 PM IST
सार

चांदी प्लांट में दर्दनाक हादसा में आकाश की मौत हो गई। 20 दिन बाद उसकी बहन की डोली उठनी थी। इससे पहले ही पांच बहनों के इकलौते भाई की अर्थी उठ गई। 

विज्ञापन
coffin of only brother of five sisters rose before sister doli In tragic accident at silver plant in Agra
आकाश की फाइल फोटो, बिलखते परिजन को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में नमक की मंडी में चांदी पॉलिश प्लांट में दो कारीगरों की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया। 23 वर्षीय आकाश पांच बहनों में इकलौता भाई था। उसकी बड़ी बहन की 20 दिन बाद शादी है। वह तैयारियों में लगा हुआ था। बहनों को भाई की मौत की खबर मिली तो घर में कोहराम मच गया। उनकी हिचकियां बंद नहीं हो रही थीं। मां बेहोश हो गई। उधर, कारीगर रवि भी घर का एकमात्र सहारा था। उनका दो साल का बेटा है।

विज्ञापन


सेवला, सदर निवासी आकाश छह साल से मुरारीलाल के चांदी पालिश के प्लांट में काम कर रहा था। परिजन ने बताया कि आकाश के पिता वचन सिंह की पांच साल पहले मौत हो गई थी। उसकी पांच बहन हैं। चार की शादी हो चुकी है। पांचवीं बहन प्रियंका की 10 मार्च को शादी है। 

विज्ञापन

घर में चल रहीं हैं बहन की शादी की तैयारियां

आकाश पर ही घर की जिम्मेदारी थी। वह बहन की शादी की तैयारियों में लगा हुआ था। इस बारे में मालिक को भी बता दिया था। मंगलवार सुबह काम पर गया था। शाम को उसकी मौत की खबर मिली। इससे मां सुखदेवी का बुरा हाल हो गया। वह बार-बार बेटे को बुलाने के लिए बोल रही थीं। वहीं बहनें भी रोये जा रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया से चला गया परिवार का एकमात्र सहारा

बमरौली कटारा निवासी रवि भी प्लांट में 5 साल से काम कर रहे थे। उसका दो साल का बेटा है। पिता वृद्ध हैं। भाई कलुआ मजदूरी करता है। रवि ही घर का सहारा था। पुलिस ने परिजन को घटना की जानकारी दी तो कोहराम मच गया। पत्नी मीनाक्षी और पिता हरिनरायण पहंच गए। पिता का कहना था कि बेटे की मौत से परिवार का एकमात्र सहारा छिन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed