फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Code of Conduct violation case against five including SP candidate

सपा प्रत्याशी सहित पांच के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Tue, 02 Apr 2019 06:49 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Apr 2019 06:49 PM IST
विज्ञापन
Code of Conduct violation case against five including SP candidate
फाइल फोटो, देवेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी सहित पांच के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने दीवार पर चुनाव चिन्ह दर्ज, वाहनों पर पोस्टर, झंडी लगाने के साथ ही बिना अनुमति के धार्मिक स्थल पर जनसभा करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की है। दर्ज हुए मामलों पर पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन



थाना रिजोर प्रभारी चमन गोस्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि सपा से सांसद प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव ने बिना अनुमति के फफोतू स्थित धार्मिक स्थल पर जनसभा की थी। इस चुनावी जनसभा से आचार संहिता का उल्लंघन किया गया। ऐसे में सपा प्रत्याशी सहित दो लोगों के खिलाफ थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन



वहीं दूसरी तरफ थाना पिलुआ क्षेत्र के सुन्ना नहर पुल पर वाहन चेकिंग के वक्त बीजेपी का झंडा लगाकर गाड़ी से जा रहे देवेंद्र पुत्र जगदीश निवासी खैर अलीगढ़ के खिलाफ डॉ. अमित किशोर पशु चिकित्साधिकारी मिरहची ने आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना मारहरा पुलिस ने भी दो आचार संहिता उल्लंघन के दो मामले दर्ज किए। जिनमें मारहरा के उपनिरीक्षक अमित कुमार ने केशव देव पुत्र बाल किशोर निवासी जाहिदपुर थाना मारहरा के खिलाफ बाइक पर बीजेपी की झंडी और पुष्पेंद्र पुत्र जयवीर निवासी नगला तुला मारहरा के खिलाफ बाइक पर सपा का चुनाव चिन्ह लगाकर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है। आचार संहिता उल्लंघन के दर्ज हुए मामलों की अलग-अलग थानों की पुलिस जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed