फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO inquired about the condition of fever patients in village Pararshahpur.

Agra News: गांव पैरारशाहपुर में सीएमओ ने बुखार के मरीजों का जाना हाल

Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 07 Oct 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
CMO inquired about the condition of fever patients in village Pararshahpur.
मैनपुरी। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरनाहल की पीएचसी लाखनमऊ और खेड़ा महान का औचक निरीक्षण किया। गांव पैरारशाहपुर पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया। निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी समय से ड्यूटी पर आएं। मरीजों की संख्या स्वास्थ्य केंद्र पर हर हाल में बढ़ाएं। कोई भी मरीज उपचार के लिए इधर-उधर ना भटके इसकी पूरी जिम्मेदारी वहां के संबंधित अधिकारी कर्मचारी की होगी।
विज्ञापन

सीएमओ ने गांव पैरारशाहपुर में चल रहे स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण कर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविदीप शाक्य को निर्देशित किया कि गांव की स्थित पर नजर रखें। गांव में डेंगू के मरीज मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। गांव में बीडीओ राजेश कुमार मिश्रा और सचिव पंकज कुमार द्वारा नाली सफाई और एंटी लार्वा स्प्रे कराया गया। आशाओं के माध्यम से घर-घर जाकर मच्छरों से बचाव की जानकारी दी गई। सोमवार को शिविर के दौरान 35 मरीजों को उपचार दिया गया। सात मरीज बुखार के मिले सभी के खून की जांच कराई गई।
विज्ञापन

शिविर में डॉ. अजय कुमार, मेडिकल ऑफिसर ईश्वर दयाल, कम्युनिटी हेल्थ ऑफीसर दीपक कुमार, लैब टेक्नीशियन गोपाल त्रिपाठी, फिजियोथैरेपिस्ट वीरेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed