फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMO asked for records of woman's treatment from nursing home

Agra News: सीएमओ ने नर्सिंग होम से मांगे महिला के उपचार के अभिलेख

Sun, 28 Jul 2024 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 28 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
CMO asked for records of woman's treatment from nursing home
मैनपुरी। कमला नर्सिंग होम में प्रसव के मामले की जांच शुरू हो गई है। सीएमओ ने संचालक से महिला के प्रसव संबंधी अभिलेख तलब किए हैं। सीएमओ ने कहा कि मामले में हर पहलू पर नजर रखते हुए जांच की जाएगी।
विज्ञापन

औंछा थाना क्षेत्र के ज्योंति खुडिया निवासी अमित कुमार की पत्नी अर्चना का शनिवार को शहर स्थित कमला नर्सिंग होम में प्रसव कराया गया था। सीजेरियन प्रसव से अर्चना ने एक पुत्र को जन्म दिया। इस बीच अर्चना की हालत बिगड़ गई तो उसे रेफर कर दिया गया। दूसरे अस्पताल ले जाते समय अर्चना की मौत हो गई। बाद में शनिवार की रात परिजन ने नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा किया था। सूचना पर पुलिस भी पहुंची थी। देर रात दोनों पक्ष में समझौता के बाद परिजन ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

मामले का संज्ञान लेते हुए स्वास्थ्य विभाग ने विभागीय जांच शुरू कर दी है। सीएमओ डॉ. आरसी गुप्ता ने अस्पताल संचालक से प्रसूता के सीजेरियन प्रसव से संबंधित अभिलेख तलब किए हैं। प्रसूता को प्रसव के दौरान कौन-कौन सी दवा दी गई। क्या प्रसव से पहले जांच कराई गई थी, प्रसव किस डॉक्टर ने किया था आदि जानकारी जुटाई जा रही है। सीएमओ ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी। यदि प्रसूता के उपचार आदि में किसी प्रकार की लापरवाही की गई है तो संबंधित अस्पताल पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed