फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CMD of finance company beaten outside court in kasganj

कोर्ट के बाहर फाइनेंस कंपनी के सीएमडी को धुना, लाखों की धोखाधड़ी का आरोप

Sun, 07 Jul 2019 02:19 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, कासगंज
अमर उजाला ब्यूरो, कासगंज Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 02:19 AM IST
विज्ञापन
CMD of finance company beaten outside court in kasganj
गुस्से में लोग - फोटो : अमर उजाला

150 लोगों से 20 लाख से अधिक रुपये हड़पने के आरोपी फाइनेंस कंपनी के सीएमडी को निवेशकों ने कोर्ट के बाहर पीट डाला। सीएमडी शनिवार को धोखाधड़ी के इसी मामले में पेशी पर आया था। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने सीएमडी को कोतवाली ले गई। वहां उससे पूछताछ की गई लेकिन उसने किसी के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर नहीं दी। 

यंग इंडिया म्यूच्युअल वेनीफिटस निधि लिमिटेड कंपनी ने कई साल पहले शहर में अपनी शाखा खोली थी। सैकड़ों लोगों ने कंपनी की विभिन्न योजनाओं में निवेश किया। लगभग दो साल पहले यह कंपनी फरार हो गई। 
विज्ञापन


खाताधारक अरविंद ने सीएमडी सुनील बघेल निवासी ढोलना के खिलाफ मामला दर्ज कराया तो अन्य निवेशकों ने भी शिकायतें दर्ज कराईं। उस वक्त पुलिस के पास पहुंचने वाले निवेशकों की संख्या 150 तक पहुंच गई और धोखाधड़ी की रकम बीस लाख पार कर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मामले में शनिवार को कोर्ट में तारीख थी। पेशी के बाद सुनील कोर्ट परिसर से बाहर आया तो कंपनी की धोखाधड़ी का शिकार बने प्रेम कुमार और अवधेश कुमार ने उसे दबोच लिया और जमकर पीटा। 


सूचना पर पुलिस उसे कोतवाली ले गई।  कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पैसे के लेनदेन से जुडा मामला है। अभी फाइनेंस कंपनी के सीएमडी के खिलाफ पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed