{"_id":"61101edc8ebc3e7b9a3b7e99","slug":"cm-yogi-talks-about-homeopathy-treatment-with-doctor-parikh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आगरा: आठ घंटे रहे नड्डा और योगी, शहर के मुद्दों पर नहीं कोई चर्चा, मुख्यमंत्री ने कलाई दिखाकर बताई एलर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: आठ घंटे रहे नड्डा और योगी, शहर के मुद्दों पर नहीं कोई चर्चा, मुख्यमंत्री ने कलाई दिखाकर बताई एलर्जी
Mon, 09 Aug 2021 12:04 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:04 AM IST
सार
आगरा से लखनऊ के लिए रवाना होते समय खेरिया एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने होम्योपैथिक चिकित्सक आरएस पारीक की पुस्तक का विमोचन किया।
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जेपी नड्डा ने आठ घंटे शहर में चुनावी चिंतन किया। पदाधिकारियों को राजनीति के दांवपेंच बताए, परंतु शहर के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं की गई। घोषणाओं के बाद अधूरी पड़ी सौगातों को लेकर भी दोनों मौन रहे। जनप्रतिनिधियों से भी सीएम ने स्थानीय जन समस्याओं को लेकर बात नहीं की।
विज्ञापन
2017 में मुख्यमंत्री बनने के आगरा का पहले दौरे पर ताजमहल के पार्श्व में नगला पैमा में योगी ने रबर डैम का ख्वाब शहर को दिखाया था। साढ़े चार साल बाद भी ख्वाब अधूरा है। रबर डैम निर्माण के लिए संबंधित विभागों से अनापत्तियां नहीं मिल सकीं। इनके अलावा आईटी सिटी, अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट व स्टेडियम भी 2017 में चुनावी मुद्दा बना था। शहर की जर्जर और खस्ताहाल सड़कें किसी से छिपी नहीं हैं। सीवर, गंगाजल व सड़क निर्माण कार्यों की पोल बारिश में खुल गई। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में 50 से अधिक विधायक, सांसद व मंत्री मौजूद रहे, लेकि न उनसे क्षेत्रीय मुद्दों पर कोई राय शुमारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
होम्योपैथी की पुस्तक का विमोचन
आगरा से लखनऊ के लिए रवाना होते समय खेरिया एयरपोर्ट पर सीएम योगी ने होम्योपैथिक चिकित्सक आरएस पारीक की पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने होम्योपैथी के उपचार का अपना अनुभव भी साझा किया। आरएस पारीक के पौत्र आदित्य पारीक ने बताया कि सीएम ने कहा था मुझे कलाई पर पहले एलर्जी हुई थी, जिसका मैंने होम्योपैथी से इलाज कराया और एलर्जी ठीक हो गई।
विज्ञापन
जलभराव ने थामी वाहनों की रफ्तार
बारिश के चलते तमाम लोग कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। जगह-जगह जलभराव और जाम के चलते लोग बहुत परेशान हुए। करीब पौन घंटे तक हुई बरसात के चलते फतेहाबाद रोड पर कई जगह पानी भर गया। मेट्रो के निर्माण के चलते पहले से ही सड़क संकरी हो गई है। जलभराव ने तमाम गाड़ियों रफ्तार थाम दी। होटल जेपी पैलेस से लेकर कैलाश टॉकीज के मोड़ तक भीषण जाम लग गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जाने के बाद तो हालात काफी बिगड़ गए। जाम में लोग काफी देर तक फंसे रहे। पुलिसकर्मी जाम खुलवाने का प्रयास कर रहे थे लेकिन उनके प्रयास नाकाफी साबित हो रहे थे।
कम रही महिलाओं की उपस्थिति
सम्मेलन में महिलाओं की उपस्थिति बहुत ही कम रही। मंच पर भी किसी भी स्थानीय महिला नेत्री को जगह नहीं मिल पाई। हालांकि पूर्व में भाजपा के कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी काफी रहती थी। एक बड़ा कारण यह भी है कि इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय संगठन की ओर से प्रचारप्रसार नहीं किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी भी एक दिन पहले ही मिल पाई थी।
बगैर नाम लिए विपक्ष पर साधा निशाना
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बगैर नाम लिए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए कहा कि पहले वे वैक्सीन को लेकर सवाल उठाते रहे, कहते थे कि हमें यह वैक्सीन नहीं चाहिए। फिर कहा कि चाहिए लेकिन कम, बाद में अखबारों में बयान दे दिया कि केंद्र की ओर से वैक्सीन नहीं मिल पा रही है। वहीं, तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लिए कहा कि वे तो इसे बीजेपी की वैक्सीन बता रहे थे। अब बोल रहे हैं कि मैं वैक्सीन लगवाऊंगा, आप भी लगवाएं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की दोगली राजनीति समझ से परे है। वे लोग बहुत ही छोटी सोच वाले हैं, बड़ा प्रदेश चलाने में सक्षम नहीं हैं।
आगरा में भाजपा का चुनावी मंथन: नड्डा ने कार्यकर्ताओं से कहा- ब्रज से ही निकलेगा जीत का रास्ता