{"_id":"660d012e801b372ff30c04ba","slug":"cm-yogi-said-today-criminals-break-their-bail-and-reach-jail-rule-of-law-and-order-in-state-2024-04-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुख्तार की मौत पर योगी का तंज: बोले- अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जाते थे... अब वहां भी जाने से डर रहे हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्तार की मौत पर योगी का तंज: बोले- अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल जाते थे... अब वहां भी जाने से डर रहे हैं
Wed, 03 Apr 2024 12:41 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:41 PM IST
सार
सीएम योगी आगरा में विपक्ष पर जमकर बरसे। कहा कि पहले त्योहारों पर कर्फ्यू लगता था, आज शांति है... कांवड़ यात्रा भी निकल रही है। उन्होंने माफिया मुख्तार की मौत पर पहली बार परोक्ष रूप से बयान दिया। उन्होंने अपराधियों पर चुटकी लेते हुए कहा कि अभी तक अपराधी जमानत तुड़वाकर जेल पहुंचते थे। अब तो वहां भी जाने से डर रहे हैं। अपराधी कह रहे हैं बस हमारी जान बख्श दो।
विज्ञापन
आगरा में जन चौपाल को संबोधित करते सीएम योगी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में लोकसभा चुनाव की बिसात बिछाने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। उन्होंने चुनावी अभियान की शुरुआत फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र में जनचौपाल से की।
विज्ञापन
सीएम शमसाबाद स्थित एपी सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां सीकरी के भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन में जन चौपाल को संबोधित किया। सीएम ने इंडी गठबंधन को निशाने पर लिया। कहा कि इंडी गठबंधन को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है, कांग्रेस का सपा में जा रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
दल मिला रहे पर दिल नहीं मिल पा रहे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एक ओर भाजपा के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन है तो दूसरी तरफ वे लोग हैं, जो दल को मिलाना चाहते हैं, लेकिन उनके दिल नहीं मिल पा रहे हैं। इंडी गठबंधन में जो लोग हैं, उनकी स्थिति भी आप देख रहे होंगे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने सभी सीटों पर प्रत्य़ाशी उतार दिए, लेकिन कांग्रेस के लिए एक भी सीट नहीं छोड़ी, फिर भी वे गठबंधन का हिस्सा हैं।केरल में कम्युनिस्टों ने कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं किया, लेकिन वे इंडी गठबंधन का हिस्सा हैं। यही हाल महाराष्ट्र समेत अलग-अलग क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। इनको प्रत्याशी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस का प्रत्याशी सपा में और सपा का प्रत्याशी कांग्रेस में जा रहा है। तब किसी प्रकार जोड़तोड़ कर चुनावी अखाड़े में यह दांव आजमा रहे हैं। वहीं मतदाता पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा को आशीर्वाद देने के लिए आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
घुसपैठियों घुसने में कांपते हैं
कहा कि पहले बड़े-बड़े दावे होते थे, लेकिन दुश्मन देश के घुसपैठिये भारत में घुस जाते थे। आज घुसने में कांपते हैं। हमने सर्जिकल स्ट्राइक से बता दिया कि हम घुसपैठियों का क्या हाल करते हैं। पूर्वाचंल का आतंक और उग्रवाद कम हुआ है। मेडिकल कॉलेज, आईआईटी, आईआईएम, एम्स, मेट्रो, स्वास्थ्य सेवाओं जरूरत के हिसाब से उपलब्ध कराई जा रही हैं।
निशुल्क राशन, बिजली, शौचालय, नौजवानों के हाथों को काम, स्किल देने का काम सरकार ने किया। कोई क्षेत्र ऐसा नहीं जिसमें काम न किया गया हो। देश में जो चुनावी लड़ाई चल रही है, ये साफ दिखाई दे रहा है। एक तरफ फैमिली फर्स्ट और दूसरी तरफ नेशन फर्स्ट वाले लोग हैं।
अब सरकारी तंत्र में डाका नहीं पड़ता
कहा कि एक तरफ जातिगत बातें करके सामाजिक ताने बाने को छिन्न-भिन्न किया जाता है, दूसरी तरफ एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करने वाली भाजपा है। एक तरफ सरकारी तंत्र में डाका डालने वाली पार्टियां है, दूसरी तरफ भ्रष्टाचार मिटाने वाली सरकार है।
कहा कि पहले सूर्य अस्त होने के बाद थानों में ताले लग जाते थे। आज ज्यादातर अपराधी अपनी जमानतें तुड़वाकर जेल पहुंच जाते हैं। लेकिन अब तो वह वहां भी जाने से डर रहे हैं। आज अपराधी गले में पट्टी लटकाकर कह रहे हैं कि हम ठेला लगाकर जीवन यापन कर लेंगे, बस हमारी जान बख्श दो। कहा कि अब प्रदेश में दंगा नहीं चलेगा। त्योहारों पर कर्फ्यू नहीं लगता।