फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi oath, dispute between two group, two injured

सीएम योगी के शपथ ग्रहण की खुशी मनाते लोगों पर किया पथराव

Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
cm yogi oath, dispute between two group, two injured
कासगंज। सीएम योगी के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खुशी में शुक्रवार को लोडर गाड़ी लेकर जश्न मना रहे युवकों पर सहावर-सहवाजपुर मार्ग पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान बालक समेत दो लोग घायल हो गए । इस मामले में सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

म्यांसुर गांव में भाजपा समर्थक योगी के शपथ ग्रहण समारोह के जश्न मना रहे थे। शाम के समय सहवाजपुर की ओर से जुलूस शुरू हुआ। जुलूस में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। उत्साहित युवक योगी के समर्थन में नारेबाजी कर रहे थे। तभी दूसरी पक्ष के लोगों से योगी समर्थकों का सहावर-सहवाजपुर मार्ग पर विवाद हो गया। बताया गया कि कुछ ग्रामीणों ने कोई और गाना चला दिया था। पहले भाजपा समर्थकों से दूसरी पक्ष के लोगों की धक्का मुक्की व हाथापाई हुई। इसके बाद संघर्ष तेज होने लगा। लोग लाठी-डंडे भी ले आए और पथराव होने लगा। भाजपा समर्थक पथराव के दौरान भागने लगे। तभी दस वर्षीय आदिल और 20 वर्षीय कपिल पत्थर लगने से घायल हो गए । विवाद की सूचना पर यूपी 112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई । उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गांव में पुलिस पिकेट तैनात की गई। एसपी रोहन प्रमोद बौत्रे ने बताया कि म्यांसुर गांव में जुलूस के दौरान जो घटना हुई है उसको लेकर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। गांव में पुलिस की टीम लगातार भ्रमण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed