फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi blessed newly married couples in Samuhik Vivah Samaroh

एक पंडाल में विवाह और निकाह, एक-दूजे के हुए 1260 जोड़े, मुख्यमंत्री योगी ने दिया आशीर्वाद

Wed, 19 Feb 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2020 12:04 AM IST
सार

आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में मंगलवार को एक विशाल विवाह मंडप बना। वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्प वर्षा के बीच 1,260 युगल विवाह बंधन में बंधे।

विज्ञापन
CM Yogi blessed newly married couples in Samuhik Vivah Samaroh
नवविवाहित जोड़े को प्रमाणपत्र देते मुख्यमंत्री योगी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नव युगलों को आशीर्वाद दिया। नव युगलों के परिजनों को मिलाकर कोठी मीना बाजार के लगभग आठ हजार लोग आयोजन के साक्षी बने।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह कार्यक्रम श्रमिकों को सम्मान देने के लिए है। यही कारण है कि श्रमिकों के बच्चों के लिए बजट में 18 विद्यालय स्वीकृत हुए हैं। जिससे बच्चे को पढ़ा-लिखाकर योग्य बना जा सके और आगे चलकर वे राष्ट्र निर्माण में अपना सहयोग दे सके। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में शाम करीब साढ़े चार बजे आए मुख्यमंत्री ने भारत माता की जय, बांके बिहारी लाल की जय,राधा-रानी की जय से उद्बोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि 1260 कन्याओं का एक साथ विवाह होना अदभुत मिसाल पेश करता है। इसके लिए श्रम सेवायोजन एवं समन्वय विभाग बधाई का पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'प्रदेश में एक लाख से अधिक कन्याओं की शादी संपन्न'

CM Yogi blessed newly married couples in Samuhik Vivah Samaroh
सामूहिक विवाह समारोह - फोटो : Amar Ujala
नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ढाई वर्ष पूर्व हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब कन्याओं की शादी का निर्णय लिया था, चाहे वह किसी जाति या वर्ग की हो। उसकी शादी का विघभन दूर करने के लिए यह योजना लागू की थी। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहुंचने से पहले ही विवाह पंडाल के आसपास पूरा प्रशासनिक अमला मुस्तैद दिखाई दिया। समारोह दोपहर 12 बजे शुरू हुआ। बैंडबाजों के साथ दूल्हों की सामूहिक बरात निकली। पंडाल स्थल के दरवाजे पर उनका पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। 

पार्षदों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने वरों का माला पहनाकर स्वागत किया। बराती फिल्मी गानों पर झूमते रहे। श्रम विभाग का दावा है कि विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों की संख्या के लिहाज से यह समारोह देश का सबसे बड़ा सामूहिक विवाह समारोह है। उपश्रमायुक्त धर्मेंद्र कुमार सिंह और वंदना सिंह मौजूद रही।

खून पसीने की गाढ़ी कमाई से बांटते थे साइकिल  

श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले सरकारें जनता की खून पसीने की गाढ़ी कमाई से अपने कार्यकर्ताओं को साइकिलें बांटती थी। 

मगर, अब मौजूदा सरकार सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ आगे बढ़ रही है। गरीबों के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है।  इधर, सांसद एसपी सिंह बघेल ने सबका स्वागत व अभार जताया। मेयर नवीन जैन ने कार्यक्रम की सराहना की।   

35 मुस्लिम जोड़ों का हुआ निकाह

कोठी मीना बाजार मैदान में हुए सामूहिक विवाह समारोह ने देश में कौमी एकता की मिसाल भी पेश की। समारोह में मुस्लिम समाज के दस जोड़ों का निकाह भी कराया गया। जोड़ों के परिजन काफी खुश दिखाई दिए। हाजी उबेद उल्लाह खां और निसार अहमद का कहना था कि खुशियों का यह लम्हा नव युगलों की जिंदगी के लिए सबसे यादगार तोहफा है। व्यवस्थाओं की खामियों पर उन्होंने कहा कि इतने बड़े आयोजन में छोटी खामियों को नजरअंदाज किया जा सकता है। 

दुल्हन की छूट गई परीक्षा 

तेहरा गांव की रहने वाली दुल्हन पूजा की इंटर की परीक्षा थी। परिजनों को लगा कि कार्यक्रम समय से समाप्त हो जाएगा, जिसके बाद बिटिया परीक्षा दे लेगी। अमर उजाला से बातचीत में ने बताया कि मोतीलाल इंटर कॉलेज में दोपहर दो बजे से इंटर की परीक्षा देनी थी। \

परीक्षा छूटने का उन्हें काफी अफसोस रहा। वह पढ़ाई पूरी करके अच्छी नौकरी करना चाहती हैं। पिता राजवीर सिंह ने बताया कि आयोजकों से उन्होंने कार्यक्रम जल्द कराने की बात कही थी लेकिन देरी हो गई। बेटी के विवाह होने की खुशी है लेकिन परीक्षा छूटने का अफसोस भी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed