{"_id":"5d7e15598ebc3e93de1243cc","slug":"cm-yogi-adityanath-will-visit-to-agra-for-review-development-works","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों की समीक्षा करने आगरा आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों की समीक्षा करने आगरा आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी, प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज
Sun, 15 Sep 2019 04:11 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 15 Sep 2019 04:11 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसपास के जिलों के भ्रमण के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसी भी जिले की योजनाओं की समीक्षा के लिए आ सकते हैं। उनके संभावित कार्यक्रम को देखते हुए आगरा में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री इस महीने के अंत तक आ सकते हैं। हालांकि, 22 से 24 सितंबर के बीच उनके आने की अधिक संभावना है।
मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव के दौरान कई बार जिले में आए तो लेकिन सिर्फ चुनावी सभाओं के लिए। आचार संहिता लगे होने के कारण उन्होंने न तो जिले को किसी योजना की सौगात दी और न ही अधिकारियों के साथ बैठक की थी। वर्ष 2017 में निकाय चुनाव से पहले जरूर शहर को कई सौगातें दी थीं।
इसके बाद वर्ष 2018 में ताजमहल पर स्वच्छता अभियान शुरू करने से पहले प्रो-पुअर योजनाओं का शिलान्यास किया। इस बीच उन्होंने जिले की किसी योजना का निरीक्षण किया और न ही समीक्षा बैठक की। इन दिनों मुख्यमंत्री विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं।

समीक्षा बैठक होने की संभावना
ऐसे में इस महीने के अंत तक आगरा में भी समीक्षा बैठक होने की संभावना है। इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न योजनाओं की प्रगति आख्या की रिपोर्ट तैयार करने के साथ ही, बजट या अनापत्तियों के कारण लटकी योजनाओं की भी सूची तैयार की जा रही है।
जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री का भ्रमण प्रस्तावित है। फिलहाल उनके आने की तारीख निश्चित नहीं है। वो इन दिनों विभिन्न जिलों के दौरे पर हैं। जिले में भी किसी भी दिन आ सकते हैं। हमारी ओर से तैयारियां पूरी हैं।