फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Adityanath will first time etah visit on sunday

पहली बार एटा का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, तैयारियों में जुटे अफसर

Sat, 21 Jul 2018 10:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा Updated Sat, 21 Jul 2018 10:07 AM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath will first time etah visit on sunday
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 22 जुलाई को एटा का दौरा करेंगे। वो जिले में जनसभा के साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। साथ ही अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन में सक्रिय दिखा। अचानक आए कार्यक्रम के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से तैयारियां शुरू कर दीं।
विज्ञापन


दरअसल, मुख्यमंत्री के जिले में आगमन को लेकर पहले कई बार सुगबुगाहट होती रही है, लेकिन कार्यक्रम नहीं मिलने से सीएम एटा नहीं आ सके। अब रविवार को मुख्यमंत्री कार्यालय ने एटा दौरे का कार्यक्रम जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जनसभा को करेंगे संबोधित

इसके लिए जिला प्रशासन को सूचना देकर जानकारियां मांगी गई हैं। बताया जाता है कि मुख्यमंत्रई योगी 22 जुलाई को जिले में जनसभा के साथ विभागों की समीक्षा करेंगे। 

सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। जिला अधिकारी अमित किशोर ने सैनिक पड़ाव पहुंचकर जनसभा कार्यक्रम के लिए जगह देखी। 

उन्होंने नगर पालिका के अधिकारियों को मैदान की सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद सुबह 10 बजे से कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक बुलाई गई।

जिले को सौगात दे सकते हैं सीएम  

डीएम ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में 22 जुलाई को दौरा प्रस्तावित है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी अधिकारियों को आयोजन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। 

अधिकारिक सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री एटा दौरे के दौरान जिले को बड़ी सौगात दे सकते हैं। जलेसर पटना पक्षी विहार को विकसित करने के लिए बड़ी योजना का तोहफा दिया जा सकता है। साथ ही कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी सम्मानित करेंगे।

प्रदेश में सरकार बनने के बाद जिले में पहली बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन होगा। इसे लेकर जिले के भाजपा नेता खासे उत्साहित हैं। भाजपा विधायकों और जिला संगठन ने दौरे को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed