फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm yogi adityanath will come vrindavan today inaugurate Tourist Facilitation Center

वृंदावनः तीर्थ नगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जानिए क्या है पूरा कार्यक्रम

Sat, 24 Aug 2019 09:15 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 24 Aug 2019 09:15 AM IST
विज्ञापन
Cm yogi adityanath will come vrindavan today inaugurate Tourist Facilitation Center
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
तीर्थनगरी वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से शनिवार दोपहर 2:00 बजे हैलीपैड पर उतरेंगे। इसके बाद 2:10 बजे पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री परिक्रमा मार्ग स्थित संत विजय कौशल महाराज के आश्रम निकुंज वन जाएंगे। यहां वो करीब 30 मिनट संत से बंद कमरे में आध्यात्म चर्चा करेंगे। उधर, मुख्यमंत्री जिन रास्तों से गुजरेंगे उन मार्गों के गड्ढों को रातोंरात पैचवर्क करके भर दिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के स्वागत में दिनभर मार्गों पर सफाई कार्य चला, डिवाइडरों को भी रंगा गया। नगर निगम ने पवन हंस हेलीपैड स्थल पर सफाई कार्य कराया। वहीं, जिन मार्गों से मुख्यमंत्री गुजरेंगे उन मार्गों पर हो रहे गड्ढों को रातोंरात पैचवर्क करके भर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र, ब्रज विकास तीर्थ विकास बोर्ड के सीईओ नागेंद्र प्रताप एवं नगर आयुक्त रविंद्र कुमार ने शुक्रवार को आयोजन स्थल और मार्गों का निरीक्षण किया। 

नगर आयुक्त रवींद्र कुमार मंदर ने मुख्यमंत्री के आगमन मार्ग का मोटरसाइकिल से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थों को स्वच्छता व उपयुक्त जगहों पर पौधरोपण करने के निर्देश दिए। 

पर्यटक सुविधा केंद्र होगा लोकार्पण  

मुख्यमंत्री योगी वृंदावन मांट लिंक रोड पर केंद्र सरकार की अमृत योजना के तहत 9.5 करोड़ की लागत से बने पर्यटक सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। इसका निर्माण सांसद हेमा मालिनी के प्रयासों से कार्यदायी संस्था एमवीडीए द्वारा कराया गया है। 

ब्रज तीर्थ विकास बोर्ड के सीईओ नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तीर्थ यात्रियों की बस खड़ी करने, भोजन एवं रहने के लिए इसका निर्माण कराया गया है। इस तीन मंजिला सुविधा केंद्र में 123 बेड, 5 डोरमैट्री (छात्रावास), एक रेस्टोरेंट एवं 55 बसों के खडे़ करने का स्थान है। केंद्र का संचालन उज्ज्वल ब्रज संस्था द्वारा किया जा रहा है। 

संस्था के सचिव अनंत शर्मा ने बताया कि यहां यात्रियों के स्वयं भोजन बनाने के लिए एक किचन अतिरिक्त बनाई गई है। इसमें प्रात: संस्था की ओर से निशुल्क खिचड़ी वितरित की जाती है। इसके अलावा दोपहर और रात का भोजन 25 रुपये प्रति थाली एवं 5 रुपये कप चाय तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed