फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi adityanath Unveil Metro Train Model in Agra will Flagg Off Har Ghar Tiranga Rally Latest News Updates

Agra Metro: पहले कॉरिडोर में चलेगी यलो लाइन मेट्रो, सीएम योगी ने किया अनावरण, ये होंगी खासियत

Mon, 08 Aug 2022 01:00 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 08 Aug 2022 01:00 PM IST
सार

सीएम योगी ने मेट्रो ट्रेन मॉडल का वर्चुअल अनावरण किया। इससे पहले सीएम योगी कमिश्नरी चौराहा पहुंचे, जहां आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन
CM Yogi adityanath Unveil Metro Train Model in Agra will Flagg Off Har Ghar Tiranga Rally Latest News Updates
सीएम योगी ने किया आगरा मेट्रो ट्रेन का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को आगरा मेट्रो का वर्चुअल अनावरण किया। आगरा में पहले कॉरिडोर पर यलो लाइन मेट्रो चलेगी। गुजरात में ट्रेन का निर्माण हो रहा है। फरवरी में पहली ट्रेन की डिलीवरी होगी। इसके लिए डिपो में टेस्ट ट्रैक बन रहा है। जहां ट्रेन का टेस्ट ट्रायल होगा। जनता के लिए मार्च 2024 तक मेट्रो ट्रेन 6 स्टेशन के बीच दौड़ने लगेगी।

विज्ञापन




दोपहर 12.15 बजे मुख्यमंत्री योगी पीएसी मैदान में निर्माणधीन डिपो में पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने उन्हें नक्शों के माध्यम से पूरे प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में बताया। फिर सीएम ने स्टेबलिंग यार्ड में स्क्रीन पर रिमोट दबाकर मेट्रो का वर्चुअल अनावरण किया। 
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने डिपो परिसर में पीपल का पौधा रोपा। यूपीएमआरसी के एमडी सुशील कुमार ने बताया कि गुजरात के सालवी प्लांट में एलिस्टोम इंडिया कंपनी मेक इन इंडिया के तहत आगरा के लिए 28 ट्रेन बना रही है। प्रत्येक ट्रेन में तीन कोच होंगे। पूरी ट्रेन रीजनरेटिव प्रणाली से लैस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

CM Yogi adityanath Unveil Metro Train Model in Agra will Flagg Off Har Ghar Tiranga Rally Latest News Updates
मेट्रो डिपो का निरीक्षण करते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

कार्बन बढ़ने पर एसी देगा साफ हवा

मेट्रो ट्रेन में एयर कंडीशनिंग (एसी) कार्बन डाई ऑक्साइड सेंसर पर काम करेगा। तापमान बढ़ने के साथ ही एसी खुद एडजस्ट हो जाएगा। ट्रेन में मौजूद यात्रियों द्वारा उत्सर्जित कार्बनडाई ऑक्साइड की मात्रा बढ़ने पर एसी खुद ही आंकलन कर लेगा और ऑक्सीजन युक्त साफ हवा ट्रेन में देगा। जिससे यात्रियों को भीड़ में गर्मी, घबराहट या बैचनी नहीं होगी।

ये होंगी आगरा मेट्रो की खासियत

  • ट्रेन ‘रीजेनरेटिव ब्रेकिंग’ सिस्टम पर आधारित होगी। ब्रेक लगाने पर 45% बिजली रीजेनरेट होगी।
  • वायु प्रदूषण को कम करने के लिए मेट्रो ट्रेन में अत्याधुनिक ‘प्रॉपल्सन सिस्टम’ लगा होगा।
  • पूरी ट्रेन स्वचलित होंगी, जिन्हें सिग्नल कंट्रोल सिस्टम से चलाया जाएगा।
  • एक ट्रेन में तीन कोच होंगे। जिनमें एक बार में 974 यात्रियों की क्षमता होगी।
  • ट्रेन की डिज़ाइन स्पीड 90 किमी./घंटा व ऑपरेशन स्पीड 80 किमी./घंटा होगी।
  • पहला और आखिरी कोच दिव्यांगों के लिए होगा, दिव्यांगों के लिए व्हीलचेयर सीट होगी।
  • व्हीलचेयर सीट के पास ‘लॉन्ग स्टॉप रिक्वेस्ट बटन’ होगा, जिसे दबाकर दरवाज़ों को अधिक देर तक खुला रखा जा सकेगा।
  • कोच में फ़ायर एस्टिंग्यूशर, स्मोक डिटेक्टर्स और सीसीटीवी कैमरे लगे होंगे।
  • हर ट्रेन में 24 सीसीटीवी कैमर, विडियो फ़ीड सीधे ट्रेन ऑपरेटर और डिपो सिक्यॉरिटी रूम तक होगी।
  • हर ट्रेन में 56 यूएसबी चार्जिंग प्वाइंट होंगे व 36 एलसीडी पैनल्स होंगे।

CM Yogi adityanath Unveil Metro Train Model in Agra will Flagg Off Har Ghar Tiranga Rally Latest News Updates
मेट्रो ट्रेन के मॉडल का अनावरण - फोटो : अमर उजाला

आगरा मेट्रो आंकड़ों की नजर से 

  • 8380 करोड़ रुपये मेट्रो प्रोजेक्ट की लागत।
  • 29 किमी. लंबे दो कॉरिडोर में 27 स्टेशन। 
  • 14 किमी. लंबा सिकंदरा से ताजपूर्वी गेट तक पहला कॉरिडोर।
  • 6 स्टेशन तीन एलिवेटिड व तीन भूमिगत के बीच चलेगी ट्रेन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed