फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi adityanath to visit Vrindavan on 14 February

कुंभ मेला बैठक से पहले वृंदावन आ रहे मुख्यमंत्री योगी, ब्रज को देंगे तीन सौ करोड़ की सौगात

Wed, 10 Feb 2021 12:03 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Feb 2021 12:03 AM IST
सार

  • कुंभ मेला बैठक से दो दिन पहले वृंदावन आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करीब तीन सौ करोड़ की योजनाओं की सौगात दे सकते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों को प्रशासन ने अब अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
cm yogi adityanath to visit Vrindavan on 14 February
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

तीर्थनगरी में मंगलवार को नगर निगम के वृंदावन जोन कार्यालय में महापौर डॉ. मुकेशबन्धु आर्य और नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने अब तक की व्यवस्थाओं को लेकर अधीनस्थों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। 

विज्ञापन


बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन कुंभ बैठक से पूर्व 14 फरवरी को वृंदावन आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री कुंभ मेला क्षेत्र का निरीक्षण करने के साथ संत देवरहा बाबा घाट समेत करीब तीन सौ करोड़ की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। 
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री कई प्रमुख संतों से मुलाकात कर सकते हैं। इसके मद्देनजर नगर निगम प्रशासन ने तैयारियां प्रारंभ कर कर दी हैं। जिन रास्तों से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा, उन मार्गों पर अतिक्रमण हटाने के साथ सफाई व्यवस्था भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मार्गो की मरम्मत के लिए टीम बना दी गयी है। इसके अलावा कुंभ मेला क्षेत्र में स्थापित प्रत्येक अखाड़े में दो सफाईकर्मी की तैनाती, शोभायात्रा गुजरने वाले मार्गों की मरम्मत, अवैध अतिक्रमण हटाने आदि बिंदुओं पर भी चिंतन कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। 

नगर आयुक्त रविंद्र कुमार मांदड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन और कुंभ मेला बैठक की तैयारियां चल रही हैं। इस दौरान जिन योजनाओं का लोकार्पण किया जाना है, उसकी भी तैयारी की जा रही है।

वृंदावन कुंभ का मुख्य द्वार अब तक नहीं हुआ तैयार

प्रशासन में कुंभ मेला बैठक को लेकर गंभीरता नहीं दिख रही है। अभी तक मुख्य द्वार भी बनकर तैयार नहीं हो सका है। इसके अलावा कुंभ बैठक स्थल पर कार्य आधा अधूरा ही दिखाई दे रहा है। जबकि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने 10 फरवरी तक के लिए अल्टीमेटम दिया था। ऊर्जा मंत्री आज वर्चुअल मीटिंग करके डीएम और मेलाधिकारी से पूरी जानकारी जुटाएंगे।

करीब चार दिन पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कुंभ मेला स्थल का निरीक्षण करने के बाद 10 फरवरी तक मुख्य द्वार समेत पूरा कार्य करने का अल्टीमेटम मेलाधिकारी नागेंद्र प्रताप समेत प्रशासन के अफसरों को दिया था। इसके बाद भी कार्य में तेजी आना तो दूर अभी तक मुख्य द्वार का कार्य भी पूरा नहीं हो सका है। जबकि पुलिस विभाग ने अपने कार्यों को अधिकतर पूरा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed