फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm yogi adityanath termed nine years tenure as miraculous said- G-20 summit changed agra

Nikay Chunav 2023: नौ साल के कार्यकाल को योगी ने बताया चमत्कारी, बोले- G-20 समिट से बदली सूरत

Fri, 28 Apr 2023 02:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, आगरा
धर्मेंद्र यादव, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Apr 2023 02:15 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने आगरा में बढ़ती जन सुविधाओं और बदलते शहर का जिक्र किया। कहा कि आगरा जल्द ही मेट्रो सिटी बनने जा रहा है। इसके पहले 100 इलेक्ट्रिक बसों से जनता को सुगम सफर मुहैया कराया है।

विज्ञापन
Cm yogi adityanath termed nine years tenure as miraculous said- G-20 summit changed agra
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में नगर निगम के चुनाव को विकास से जोड़ा। तीर्थस्थल बटेश्वरनाथ से शुरुआत करके बांकेबिहारी के जयकारों तक उन्होंने ब्रज के विकास को मुद्दा बनाया। राशन, आयुष्मान कार्ड से लेकर उज्ज्वला तक के लाभार्थियों की गिनती बताई। नौ साल के केंद्र के कार्यकाल को चमत्कारी बताते हुए कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुए, वह कर दिखाए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आगरा में बढ़ती जन सुविधाओं और बदलते शहर का जिक्र किया। कहा कि आगरा जल्द ही मेट्रो सिटी बनने जा रहा है। इसके पहले 100 इलेक्ट्रिक बसों से जनता को सुगम सफर मुहैया कराया है। सीएनजी बसें उपनगरीय इलाकों तक चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि आगरा में जी-20 के समिट में आगरा की तस्वीर बदली गई।
विज्ञापन


यहां आने वाले विदेशी मेहमान शहर को देखकर खुश हुए। पहले यहां आ चुके मेहमानों को आगरा बदला हुआ नजर आया। प्रदेश में डबल इंजन की सरकार विकास का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि विकास में किसी तरह का भेदभाव नहीं हो रहा है, क्योंकि हमारा मकसद सबका साथ और सबका विकास है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Agra: ताज के पीछे खनन मामले में 18 को दोबारा सुनवाई, जानें क्या है पूरा मामला

मंत्रोच्चारण व शंखनाद के साथ किया स्वागत

जीआईसी ग्राउंड में भाजपा की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच शंखनाद के साथ किया। महानगर अध्यक्ष भानु महाजन ने मुख्यमंत्री का स्वागत माला पहनाकर व गदा भेंट कर किया। योगी आदित्यनाथ के सभा में प्रवेश करते ही भारत माता व जय श्रीराम के जयकारों के साथ भाजपा के झंडे लहराने लगे।

ढोल नगाड़ों के साथ पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी सभा में भाजपा के पार्षद प्रत्याशी ढोलन नगाड़ों और अपने समर्थों की टोली के साथ पहुंचे। हाथों में भाजपा का झंडा, सिर पर भगवा पगड़ी और मुख पर जयश्रीराम के जयकारे थे। योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों का जनता से हाथ हिलाकर परिचय कराया, लेकिन कुछ ही प्रत्याशियों ने अपने हाथ ऊपर उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed