फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM Yogi Adityanath said that anti-social elements are active in universities

राष्ट्रवाद से विमुख होकर अराजक हुए विश्वविद्यालयःसीएम योगी

Tue, 25 Sep 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Tue, 25 Sep 2018 05:17 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath said that anti-social elements are active in universities
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी ने विश्वविद्यालयों की दयनीय स्थिति पर चिंता जाहिर की। उन्होंने इस संदर्भ में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 60 साल पहले की चेतावनी को याद करते हुए दोहराया। ये बातें सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आगरा की डा भीमराव आंबेडकर यूनिर्सिटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा अनावरण के बाद कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद से विमुख होकर विश्वविद्यालय अराजक हो गए हैं। इसकी चेतावनी पंडित दीनदयाल उपध्याय ने 60 साल पहले दी थी। बीजेपी की सरकारों ने पंडित जी की विचारधारा पर चलने का काम किया। एकात्म मानववाद से लेकर अंत्योदय तक पर काम किया। चाहे वह अटलजी की सरकार रही हो चाहे मोदीजी की, इनकी योजनाओं का आधार पंडितजी का दर्शन है।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि बाबा साहब का दर्शन और पंडितजी की विचारधारा ही देश को आगे बढ़ा सकती है। आज कुछ विदेशी ताकतें हमारी प्रगति को देख नही पा रही हैं, वे षड़यंत्र रच रही है। विवि को इसे चुनौती के रूप में लेना चाहिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

CM Yogi Adityanath said that anti-social elements are active in universities
डा. आंबेडकर विश्वविद्यालय में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि डा. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी के छात्र रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। कारण कुछ भी हो, लेकिन आगरा में पंडित दीनदयाल संस्थान बन्द हुआ।

इसे कुलपति ने फिर से शुरू किया। अब पंडित दीनदयाल ग्राम्य संस्थान की नई इमारत भी बनी है। यहां शोध होगा, उनके विचारों के प्रसार होगा। मुझे पंडितजी के साथ विचार विनिमय का सौभाग्य मिला। जीवन के अंतिम भाषण में उन्होंने जो कहा, आज के वर्तमान में ऐसे लगता है कि वह प्रासंगिक हैं।

केरल में जनसंघ के अधिवेशन में कहा था, हमारा लक्ष्य अंत्योदय है, हमारा रास्ता परिवर्तन है। आज मोदी वही काम कर रहे हैं। पंडितजी ने कहा था, जिस दिन हम गरीबों को पक्के और अच्छे मकान देगें, उन्हें रोजगारपरक शिक्षा देगें, उनके हाथ और पांव की बीमारियो को भरेंगे, उस दिन सही। मायने में विकास होगा।

मोदी और योगी पंडित जी का सपना साकार कर रहे हैं। डा. भीमराव आंबेडकर यूनिवर्सिटी का सही नाम लिखने की मुझे जो प्रेरणा मिली, वह भी पंडितजी से मिली। वह कहते थे, जो काम करो, सही से करो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed