फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Metro and Agra Airport News: CM Yogi Adityanath said Agra metro and airport project should not be delayed

आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजना में देरी न की जाए, मुख्यमंत्री योगी ने अफसरों को दिए निर्देश

Tue, 15 Sep 2020 07:16 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 15 Sep 2020 07:16 PM IST
सार

  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से समीक्षा बैठक की। इसमें कहा कि मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजना में देरी न की जाए। योजनाओं के लिए जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से भी वार्ता की जाएगी

विज्ञापन
Agra Metro and Agra Airport News: CM Yogi Adityanath said Agra metro and airport project should not be delayed
आगरा मेट्रो और आगरा एयरपोर्ट: मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की समीक्षा बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आगरा के मंडलायुक्त (कमिश्नर) अनिल कुमार और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह को निर्देश दिए कि मेट्रो और एयरपोर्ट परियोजना में कतई देरी न की जाए। अगर कहीं समस्या आ रही है तो तत्काल बताएं। 

विज्ञापन


जरूरत पड़ी तो केंद्र सरकार से भी वार्ता की जाएगी। पेयजल समस्या दूर करने के लिए सभी विभागों से समन्वय समिति बनाएं। इसमें आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए), आवास विकास, नगर निगम के अलावा जनप्रतिनिधियों को शामिल किया जाए।
विज्ञापन



पेयजल और सीवर के काम में कोताही न हो

मुख्यमंत्री योगी ने आगरा के अधिकारियों से कहा कि पेयजल और सीवर लाइन बिछाए जाने के काम में कोई कोताही न बरती जाए। सभी काम समय पर पूरे होने चाहिए।

अभी यह स्थिति है

मेट्रो : यार्ड तक नहीं बना: सबसे पहला काम फतेहाबाद रोड पर यार्ड बनाए जाने का है। यह शुरू नहीं हो पाया है। इसके लिए पीएसी की जमीन चिह्नित की गई है। पीएसी को शिफ्ट किया जाएगा।

सिविल एन्क्लेव : चारदीवारी भी अधूरी

सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) की चारदीवारी का काम भी पूरी नहीं हो पाया है। सुप्रीम कोर्ट से भी कई अनुमतियां लेनी हैं। अब इन अड़चनों को दूर करने के लिए प्रशासन सुप्रीम कोर्ट में पैरवी करेगा।

म्यूजियम से पहले बदला था एयरपोर्ट का नाम 

योगी सरकार ने मुगल म्यूजियम से पहले आगरा एयरपोर्ट का नाम बदला था। 17 अप्रैल 2017 को इसका नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एयरपोर्ट कर दिया गया था। 

म्यूजियम में अग्रवन से लेकर अकबर तक की जानकारी होगी

ताजमहल से 1300 मीटर की दूरी पर बनाया जा रहा ताजनगरी का चौथा म्यूजियम सबसे अनूठा होगा। इसमें न केवल तमाम स्मारकों के मॉडल होंगे, बल्कि बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए बेहद रोचक जानकारियां भी होंगी। ऑडियो-वीडियो सिस्टम इसे और आकर्षक बना देगा।

- म्यूजियम में विभिन्न कालखंडों के अनुसार शहर के डिजिटल मैप और उत्खनन की जानकारी मिलेगी।
- इसमें महाभारत काल में अग्रवन के नाम से पहचाने जाने वाले आगरा से लेकर अकबर के समय तक की स्थिति दर्शाई जाएगी।
- समय के साथ वास्तुकला में आए बदलावों को दिखाया जाएगा। ताजमहल, आगरा किला और अन्य स्मारकों के मॉडल होंगे।
- गुंबद, कलश, मेहराब, तोड़े, छतरी आदि के बारे में जानकारी मिलेगी।
- शहर के पेठा, दालमोंठ, चर्म उद्योग व मार्बल की पच्चीकारी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
- पुराने शहर, फैशन, मौसम और जनसंख्या के बारे में जानकारी मिलेगी।
- शहर की शिल्पकलाओं, बर्तन, आभूषण, मार्बल, गलीचा, कपड़े, पेंटिंग को जानने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed