फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm yogi adityanath review security arrangements of donald trump agra visit

उत्सव की तरह होना चाहिए ट्रंप का स्वागत, सुरक्षा में चूक हुई तो अफसरों पर कार्रवाई होगी: योगी

Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Feb 2020 01:00 AM IST
सार

आगरा के सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डोनाल्ड ट्रंप के दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति का स्वागत उत्सव की तरह होना चाहिए।

विज्ञापन
cm yogi adityanath review security arrangements of donald trump agra visit
ताजमहल में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 24 फरवरी को आगरा आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सुरक्षा में किसी तरह की चूक हुई तो अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से कहा कि खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक कहीं भी गंदगी, धूल और बदबू नहीं होनी चाहिए। ट्रंप का स्वागत उत्सव की तरह किया जाए।
विज्ञापन


सर्किट हाउस सभागार में मंगलवार शाम साढ़े छह से साढ़े सात बजे तक मुख्यमंत्री ने ट्रंप के दौरे की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। मंडलायुक्त अनिल कुमार और जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने प्रशासन की तैयारियों का ब्लू प्रिंट मुख्यमंत्री के सामने रखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं तैयारियां

उन्होंने बताया कि अमेरिकी राष्ट्रपति का काफिला 12 मिनट में 15 किमी रास्ता तय कर खेरिया से ताज पहुंच जाएगा। इस बीच में 26 हजार स्कूली बच्चे हाथों में भारत और अमेरिका के झंडे लेकर स्वागत करेंगे। चौराहों पर 3000 कलाकार नृत्य के माध्यम से ट्रंप को ब्रज और देश की संस्कृति से रूबरू कराएंगे। 

एडीजी जोन अजय आनंद ने सुरक्षा का ब्लू प्रिंट पेश किया। इसमें सुरक्षा के लिए 6000 पुलिसकर्मी तैनात किए जाने है। एनएसजी और एटीएस के कमांडो भी रहेंगे। एडीजी ने बताया कि रूट के दोनों ओर के सभी लोगों, किराएदारों का सत्यापन कर लिया गया है। 

मुख्यमंत्री योगी ने ब्लू प्रिंट के अनुसार काम करने के लिए कहा। साथ ही हिदायत दी कि सुरक्षा में कोई चूक न हो। मुख्यमंत्री राजकीय विमान से राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह के साथ शाम साढ़े चार बजे आए। साढ़े सात बजे वापस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed