फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cm Yogi Adityanath Come Agra Today For Abvp Program Student Leaders under house arrest

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को घर में नजरबंद किए छात्र नेता, ये है कारण

Mon, 25 Nov 2019 04:22 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 25 Nov 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
Cm Yogi Adityanath Come Agra Today For Abvp Program Student Leaders under house arrest
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में शामिल होंगे। आगरा में दो घंटे वे रुकेंगे। ऐसे में छात्र नेताओं पर पुलिस की पैनी नजर है। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष बिलाल और प्रदेश सचिव सतीश को पुलिस ने रविवार रात को नजरबंद कर दिया। दोनों के घर के बाहर पुलिस का सख्त पहरा लगाया गया है। 
विज्ञापन


एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक महीने पहले विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होकर लौट रहे डिप्टी सीएम का काफिला रोक लिया था। इस मामले में थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्यकर्ताओं को जेल भेजा था। अब मुख्यमंत्री एबीवीपी के राष्ट्रीय अधिवेशन में आ रहे है। सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। पुलिस ने रविवार रात को एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष बिलाल और प्रदेश सचिव सतीश को घर में नजरबंद कर दिया। उन्हें बाहर जाने की इजाजत नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये है कार्यक्रम
अधिवेशन के आखिरी दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे प्राध्यापक यशवंत राव केलकर युवा पुरस्कार समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। अनाथ बच्चों के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले सागर रेड्डी को युवा पुरस्कार प्रदान करेंगे।

सर्किट हाउस में मुख्यमंत्री योगी के लिए दोपहर के भोजन की वैकल्पिक व्यवस्था भी रहेगी। वो सुबह लगभग 11 बजे खेरिया हवाई अड्डे पर उतरेंगे। यहां से वह सीधे आगरा कॉलेज मैदान पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:20 बजे तक रहेंगे। 1:30 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

एसएसपी बबलू कुमार ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी ड्यूटी की जानकारी दी। सुरक्षा में एक हजार जवान लगाए गए हैं। इस दौरान जिलाधिकारी एनजी रवि कुमार भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शाम को अधिवेशन स्थल पर जाकर निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed