फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM visit to Mathura Many roads blocked roadways not reaching old bus stand passengers worried

मुख्यमंत्री का मथुरा दौरा: रोक दिए गए कई रास्ते,  पुराने बस अड्डे तक नहीं पहुंच रहीं रोडवेज; यात्री परेशान

Sun, 19 Nov 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 19 Nov 2023 01:23 PM IST
सार

सीएम योगी मथुरा में आ चुके हैं। उनकी सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किए गए हैं। कई रास्ते भी बंद कर दिए गए हैं, जिससे आम लोगों को परेशानी हो रही है। वहीं पुराने बस अड्डे तक रोडवेज नहीं पहुंच पा रही हैं, जिससे यात्री परेशान हैं। 

 

विज्ञापन
CM visit to Mathura Many roads blocked roadways not reaching old bus stand passengers worried
बस का इंतजार करते यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मथुरा आगमन पर बस यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। पुराने बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ है। यात्रियों को सवारी बसे नहीं मिल पा रही हैं। काफी संख्या में यात्री करीब दो घंटे से बस के इंतजार में अड्डे पर बैठे हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए जगह-जगह रोड ब्लॉक कर दी गई है। पुराने बस अड्डे पर आने वाली रोडवेज की बसों को लक्ष्मी नगर पर रोक दिया गया है। वहां से आगे नहीं आने दिया जा रहा है। लक्ष्मी नगर से बसों को गोकुल बैराज की तरफ आगे भेजा जा रहा है। बस आने का इंतजार करने वालों में सबसे ज्यादा संख्या अलीगढ़ , बरेली, कासगंज ,मेरठ ,मुरादाबाद के यात्रियों की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



बस न मिल पाने से महिलाएं बच्चे बेहद परेशान हैं। स्टेशन इंचार्ज के पास आकर सवाल पूछ रहे हैं। स्टेशन इंचार्ज उन्हें केवल इतना बता पा रहे हैं कि रूट खुलेगा तब बस अड्डे पर आएगी। दोपहर एक बजे बस अड्डे पर सैकड़ो की संख्या में यात्री मौजूद रहे लेकिन बसे नहीं थी। बस अड्डे पर आने वाले कई यात्री तो जल्दी होने की वजह ऑटो पकड़कर लक्ष्मी के नगर भी गए। दोपहर करीब 12:00 बजे से बस अड्डे पर कोई बस नहीं आई। यहां मौजूद कुछ बसे हैं जरूर गंतव्य तक रवाना की गई हैं। 

बता दें पुराने बस अड्डे से प्रतिदिन करीब 200 बसों का संचालन किया जाता है। अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, हाथरस, बरेली, बदायूं , शाहजहांपुर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून जाने वाले यात्री पुराने बस अड्डे से बस पकड़ते हैं। स्टेशन इंचार्ज गोपाल दास ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे से कोई बस अड्डे पर नहीं पहुंची है। अलीगढ़ जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे राकेश सिंह ने बताया कि उन्हें जरूरी काम से घर जाना है,  लेकिन बस न मिल पाने की वजह से काफी देर हो रही है। ओंकार सिंह को भी अलीगढ़ जाना है लेकिन बस न मिल पाने की वजह से वह करीब एक घंटे से बस अड्डे पर इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed