{"_id":"e12aeddd3e17cc242417ce05fb359563","slug":"cm-s-test-officers-pass-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम की ‘परीक्षा’ से फिर गुजरेंगे अफसर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम की ‘परीक्षा’ से फिर गुजरेंगे अफसर
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
Updated Thu, 03 Dec 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले जिला पंचायत और अब ग्राम पंचायत चुनाव। अधिकारी चुनाव कराने में जुटे हैं। चुनाव चक्कर में विकास योजनाएं धड़ाम हो चुकी हैं और कानून व्यवस्था का हाल किसी से छुपा नहीं है। ऐसे में अधिकारियों के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव प्रधानी चुनाव के तुरंत बाद प्रदेश का दौरा कर हालातों का जायजा लेंगे।
आगरा में मुख्यमंत्री की कई महत्वाकांक्षी योजनाआें पर काम चल रहा है। इनमें मुख्य रूप से इनर रिंग रोड, ताजगंज प्रोजेक्ट, साइकिल ट्रैक, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य है, लेकिन चुनाव के चक्कर में अधिकारी इन्हें भूल चुके हैं। उधर, मुख्यमंत्री कार्यालय से प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि मुख्यमंत्री चुनाव के तुरंत बाद योजनाओं का लोकार्पण और स्थलीय निरीक्षण करेंगे। साथ ही व्यक्तिगत लाभपरक योजनाओं कन्या विद्याधन, लैपटाप, समाजवादी पेंशन आदि की समीक्षा करेेंगे। मुख्यमंत्री ने सभी से रिपोर्ट तलब की है।
इन योजनाओं की होगी समीक्षा
- कानून व्यवस्था और सनसनीखेज अपराधों पर की गई कार्रवाई
- किसानों को बिजली, पानी और खाद की आपूर्ति की स्थिति
- सड़कों की व्यवस्था, मुख्यालयों चार लेन से जोड़ने की योजना
- विद्युत आपूर्ति की स्थिति, ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण पर काम
- अस्पतालों का रखरखाव और 102/108 सेवाओं की समीक्षा
- समाजवादी पेंशन योजना और लोहिया आवास पर हुआ कम