फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm office

सीएम कार्यालय ने लिया अवैध मेडिकल स्टोर संचालन का संज्ञान

Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
cm office
मैनपुरी। जिले में अवैध मेडिकल स्टोर संचालन का मुख्यमंत्री कार्यालय ने संज्ञान लिया है। अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय से रिपोर्ट मांगे जाने के बाद जिम्मेदारों में खलबली मच गई है। अब वे बचने का रास्ता तलाश रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 27 अगस्त के अंक से जिले में चल रहे दवाओं के अवैध कारोबार को उजागर करने के लिए अभियान शुरू किया था। इसी क्रम में बिना लाइसेंस के हो रहे दवाओं के कारोबार की खबर प्रकाशित की गई थी। इसमें यह भी उजागर किया गया था कि किन-किन क्षेत्रों में बिना लाइसेंस के दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है। इसके बाद भी जिला प्रशासन ने सुध नहीं ली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस खबर का संज्ञान ले लिया। कार्यालय ने अमर उजाला 27 अगस्त को प्रकाशित खबर की कटिंग संलग्न करते हुए जवाब मांगा है। जिला प्रशासन ने औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल को जवाब उपलब्ध कराने के आदेश दिए हैं। इसके बाद अब जिम्मेदार खुद को बचाने के लिए रास्त तलाश रहे हैं। हालांकि अवैध मेडिकल स्टोर से कार्रवाई अब भी बहुत दूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना बयान व निरीक्षण के रिपोर्ट तैयार करने की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, यह कहकर रिपोर्ट का जवाब तैयार किया जा रहा है कि खबर में किसी अवैध मेडिकल स्टोर का नाम नहीं लिखा है। जिले में सभी दुकानों लाइसेंस लेकर ही चल रही हैं। अमर उजाला में प्रकाशित खबर में उन मोहल्लों, कस्बों और गांवों के नाम लिखे हैं, जहां दवाओं का अवैध कारोबार चल रहा है। ऐसे में बिना उन स्थानों पर निरीक्षण किए और लोगों के बिना बयान के ही रिपोर्ट तैयार की जा रही है।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने अमर उजाला की खबर के आधार पर रिपोर्ट मांगी है। जांच कर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। जो सही होगा वही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
- देशबंधु विमल, औषधि निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed