{"_id":"6ac9cb2e0bc2e2a05c04312e","slug":"cm-grid-work-cuts-water-lines-residents-struggle-for-repairs-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: सीएम ग्रिड की खुदाई बनी मुसीबत, 15 से ज्यादा घरों की पानी की लाइनें कटीं; जोड़ने के लिए मांगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: सीएम ग्रिड की खुदाई बनी मुसीबत, 15 से ज्यादा घरों की पानी की लाइनें कटीं; जोड़ने के लिए मांगा शुल्क
Sat, 10 Oct 2026 10:50 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Sat, 10 Oct 2026 10:50 AM IST
सार
आगरा में सीएम ग्रिड रोड निर्माण के दौरान दिल्ली गेट क्षेत्र में 15 से ज्यादा घरों की पानी की लाइनें कट गईं। लोग कनेक्शन जुड़वाने के लिए जलकल विभाग के चक्कर काट रहे हैं और शुल्क मांगे जाने की शिकायत कर रहे हैं।
विज्ञापन
एमजी रोड
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
आगरा के हरीपर्वत से दिल्ली गेट और मदिया कटरा पुल तक बनाई जा रही सीएम ग्रिड रोड के काम के दौरान पानी की लाइनें कट गईं। इससे दिल्ली गेट क्षेत्र के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। सीएम ग्रिड रोड के दौरान ठेकेदार ने लोगों के कनेक्शन काट दिए, जिन्हें जुड़वाने के लिए लोग जलकल विभाग के चक्कर काट रहे हैं।
दिल्ली गेट पर सीएम ग्रिड रोड के निर्माण कार्य के दौरान बीएल लहरी के घर की पाइपलाइन तोड़ दी गई। उन्होंने जलकल विभाग में शिकायत की तो जलापूर्ति वाली लाइन जोड़ने के लिए उनसे शुल्क मांगा जा रहा है। उन्होंने जलकल विभाग के अधिशासी अभियंता को सौंपी शिकायत में कहा है कि पानी की सप्लाई सुचारु कराने के लिए जलकल विभाग में कई बार शिकायत दर्ज कराई लेकिन अब तक कोई समाधान या ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इसमें गलती सीएम ग्रिड का काम करने वाले ठेकेदार की है लेकिन परेशानी लोगों को उठानी पड़ रही है। उनकी तरह ऐसे 15 से ज्यादा घर हैं, जिनकी जलापूर्ति लाइन खुदाई में तोड़ दी गई। इस मामले में मनोनीत पार्षद संजय राय ने कहा कि सीएम ग्रिड में तोड़ी गई लाइनें जुड़वाना ठेकेदार की जिम्मेदारी है। लाइन जुड़वाने के लिए लोग शुल्क क्यों दें। जलकल महाप्रबंधक से उन्होंने शिकायत की है। इस मामले में कार्रवाई न की गई तो ठेकेदार के खिलाफ लोगों को लेकर आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
इस मामले में वह अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट मांग रहे हैं। लोगों को जलापूर्ति कराने के लिए जल्द कदम उठाएंगे। - कुमार गौरव, जलकल महाप्रबंधक