फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cm give new recognigation to cross bow team

क्रॉसबो टीम को मुख्यमंत्री ने दी पहचान

Fri, 18 Mar 2016 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा
अमर उजाला ब्यूरो, अागरा Updated Fri, 18 Mar 2016 02:18 AM IST
विज्ञापन
cm give new recognigation to cross bow team
अ‌ख‌िलेश यादव - फोटो : amar ujala
भारतीय क्रॉसबो टीम को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को पहचान दी। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में उन्होंने टीम के ‘लोगो’ का अनावरण किया। जर्सी और वेबसाइट भी लांच की। कहा कि फिल्म ‘तूफान’ में पहली बार यह दिखा था। आने वाले दिनों में इसकी लोकप्रियता जरूर बढ़ेगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आगरा क्रॉसबो शूटर्स रजत, हिना बिज के साथ नितिन कोहली की मेहनत रंग लाएगी। ताजमहल के कारण पूरा विश्व आगरा आने के लिए आतुर रहता है। इसी वजह से यहां के आयोजन भी सफल होते हैं। क्रॉसबो को प्रमोट करने के लिए रजत बिज को मुख्यमंत्री ने वर्ल्ड क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन और गोल्डन बुक्स ऑफ रिकार्ड्स की ओर से प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। वर्ल्ड क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन की वाइस प्रेसीडेंट पैट कोपले (अमेरिका) ने क्रॉसबो को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने भारतीय टीम के बेहतर प्रदर्शन से भी उनको अवगत कराया।
विज्ञापन


इंडियन वर्ल्ड क्रॉसबो शूटिंग एसोसिएशन की ओर से रजत बिज ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिह्न भेंट किया। नितिन कोहली के स्वागत भाषण का डा. शिवानी चतुर्वेदी ने हिंदी में अनुवाद किया। बाद में पांच देशों से आए अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने क्रॉसबो शूटिंग का प्रदर्शन भी किया। मुख्यमंत्री के हरी झंडी दिखाते ही शूटर्स ने टारगेट पर निशाना साधकर सभी को चौंका दिया। रीनेश मित्तल और नव्या ने मंच का संचालन किया। कुमार ललित ने मीडिया समन्वयक की भूमिका निभाई। लाइमलाइट के कलाकारों ‘जय हो गाने’ पर नृत्य प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 मंच पर होटल रमाडा प्लाजा के चेयरमैन नंद किशोर मंगरानी, एमडी सुनील मंगरानी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में पूरन डाबर, जितेंद्र चौहान, प्रखर गर्ग, कमल चौधरी आदि मौजूद रहे। दिलीप बघेल रोहित लांबा, अमित गुप्ता आदि ने व्यवस्था संभाली।


जर्सी पर सपा का ‘चुनाव चिह्न’
आगरा। मुख्यमंत्री ने भारतीय क्रॉसबो टीम की जो जर्सी लांच की उस पर समाजवादी पार्टी का चुनाव चिह्न साइकिल छपा हुआ था। सफेद जर्सी पर बाई ओर से सपा के चुनाव चिह्न को जगह दी गई है। रजत बिज ने बताया कि चार वर्ष से वह क्रॉसबो को प्रमोट करने के चक्कर में लगे हुए हैं, किसी ने सपोर्ट नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कई बार के मुलाकात में और कार्यक्रम में पहुंचकर बहुत इज्जत दी। उनको उपहार देने के लिए उनकी पार्टी के चुनाव चिह्न को जर्सी पर छपवाया है।


समारोह की टाइम लाइन
11:52 बजे (पूर्वाह्न) मुख्यमंत्री एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचे।
12:06 बजे (दोपहर) मुख्यमंत्री ने टीम का लोगो लांच किया।
12:14 बजे मुख्यमंत्री का उद्बोधन शुरू हुआ। आठ मिनट बोले।
12:26 बजे क्रॉसबो शूटर्स को टारगेट पर निशाना साधने के लिए हरी झंडी दिखाई।
12:28 बजे मुख्यमंत्री मैदान से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed