फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   CM focused on reversing the loss in Patiali with the help of flood disaster

Agra News: सीएम ने बाढ़ आपदा के सहारे पटियाली में हारी बाजी पलटने पर किया फोकस

Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
CM focused on reversing the loss in Patiali with the help of flood disaster
कासगंज। पटियाली विधानसभा क्षेत्र में 2022 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली पराजय को लोकसभा चुनाव में जीत में बदलने के लिए बाढ़ आपदा पर अपना फोकस कर दिया है। पार्टी की मजबूती के लिए सीएम के द्वारा बरौना में गंगा की धारा के परिवर्तन व मजबूत पक्के बांध बनाने की घोषणा संजीवनी बन सकती है। सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद पटियाली के लोगों को बाढ़ की समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


पटियाली में भाजपा पहली बार राम मंदिर लहर में 1991 में इस सीट पर कमल खिलाने में कामयाब हुई थी। इसके बाद 1993 में हुए उप चुनाव में भाजपा ने इस सीट को फिर से जीत लिया। इसके बाद 1996 में सपा ने यह सीट भाजपा से छीन ली। 1999 के चुनाव में भाजपा फिर से इस सीट पर चुनाव जीती। इसके बाद इस सीट पर 2002 व 2007 में बसपा का कब्जा हो गया। वर्ष 2012 में यह सीट सपा के पाले में चली गई। 2017 में मोदी लहर में इस सीट पर फिर से भाजपा कब्जा करने में सफल हो गई।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। जिससे भाजपा इस सीट को जीत कर जिले की तीनों सीटों पर कब्जे के इतिहास को दोहरा सके, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। भाजपा प्रत्याशी को पराजय का सामना करना पड़ा। बरौना गांव में पिछले 14 महीने से कटान का संकट बना हुआ है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटियाली के बरौना में आना तय किया और बाढ़ की आपदा झेल रहे लोगों को संदेश दिया कि बाढ़ की आपदा में सरकार किसानों के साथ खड़ी है। इस आपदा से बचाने के लिए गंगा की धारा को परिवर्तित करने और बांध बनाने की घोषणा की। क्षेत्र के लोगों को फसलों की क्षति का मुआवजा दिलाए जाने के लिए आश्वस्त किया। सीएम की घोषणा से लोग काफी प्रभावित हैं और वे खुशी जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


1991 राजेंद्र सिंह चौहान अमीर भाजपा

1993 रज्जनपाल सिंह चौहान भाजपा

1996 देवेंद्र सिंह यादव

1999 रज्जनपाल सिंह चौहान भाजपा

2002 राजेंद्र सिंह चौहान अमीर बसपा

2007अजय यादव बसपा

2012 जीनत खान सपा
2017 मततेश शाक्य भाजपा
2022- नादिरा सुलतान सपा

बोले पूर्व विधायक

- भाजपा के पूर्व विधायक ममतेश शाक्य का कहना है कि पटियाली के बरौना गांव के लोगों की बाढ़ और कटान की बड़ी समस्या है। इस इलाके में बरौना का बांध बनने और धारा परिवर्तित होने से बरौना ही नहीं आस पास के गांव लोग भी गंगा की बाढ़ से सुरक्षित होंगे। सीएम ने पटियाली के लोगों की बड़ी मदद की घोषणा की है। जिससे क्षेत्र के लोगों को लाभ मिलेगा और बाढ़ प्रभावित इलाकों की अन्य बांधों की समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री को अन्य बांधों के प्रस्ताव सौंपे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed