{"_id":"69810e1ea70919abe908b705","slug":"cloudy-skies-throughout-the-day-on-monday-foggy-at-night-agra-news-c-25-1-agr1034-980529-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सोमवार को दिन भर छाए रहे बादल, रात में कोहरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सोमवार को दिन भर छाए रहे बादल, रात में कोहरा
विज्ञापन
आगरा। सोमवार को सर्दी का असर लगातार बना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने और सर्द हवाओं के चलने से पूरे दिन ठंड का अहसास बना रहा। रात में घना कोहरा छाया रहा। हालात ऐसे रहे कि लोग कंपकंपी महसूस करते नजर आए और गर्म कपड़ों से खुद को ढके रखा।
मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह और शाम के समय सर्दी का असर और अधिक बढ़ गया। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा लेते दिखाई दिए। मंगलवार को भी बादल छाए रहने के आसार हैं। सुबह कोहरा छा सकता है। सर्दी का सितम अभी थमता नजर नहीं आ रहा है। 8 फरवरी तक ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। ब्यूरो