{"_id":"63c15d8547307c293b090004","slug":"cloudy-in-the-morning-normal-weather-during-the-day-mainpuri-news-agr5602294143-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सुबह छाए रहे बादल, दिन में सामान्य रहा मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सुबह छाए रहे बादल, दिन में सामान्य रहा मौसम
विज्ञापन
मैनपुरी।
शुक्रवार को सुबह बादल छाए रहने के साथ ही गलन ने लोगों को बेहाल कर दिया। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के बाद मौसम सामान्य होगा। दोपहर में धूप तो निकली, लेकिन तेजी नहीं आ सकी। बृहस्पतिवार की अपेक्षा न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। आगे भी मौसम में खास सुधार की उम्मीद कम ही है।
जनवरी का पहला पखवाड़ा अब बीतने को है। ऐसे में सर्दी से लोगों को राहत मिलने लगी है। हालांकि शुक्रवार को सुबह आसमान में बादल छाए रहने से लोगों की चिंता बनी रही। सुबह 11 बजे के करीब कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। लेकिन इसके बाद धीरे-धीरे आसमान साफ हुआ और मौसम सामान्य हो गया। दोपहर एक बजे धूप निकली तो लोगों को सर्दी से राहत मिली। हालांकि न्यूनतम तापमान बृहस्पतिवार की अपेक्षा एक डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ नौ डिग्री रहा तो वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार मौसम में फिलहाल खास सुधार की उम्मीद नहीं है। शनिवार को भी जहां बूंदाबांदी की आशंका बनी हुई है तो वहीं सर्दी से भी राहत अभी नहीं मिलेगी।
---
बारिश आलू और सरसों के लिए है नुकसानदेह
आसमान में बादल छाए रहने से आमजन के साथ ही किसान भी चिंतित हैं। बारिश एक तरफ जहां सर्दी बढ़ जाएगी तो वहीं आलू और सरसों की फसलों के लिए भी बारिश नुकसानदेह साबित होगी। आलू की फसल में जहां झुलसा व अन्य रोग आना शुरू हो जाएंगे तो सरसों में माहू कीट का प्रकोप तेजी से बढ़ेगी। ऐसे में किसान भी बारिश न होने की प्रार्थना कर रहे हैं।