{"_id":"61d5d45e04efdc30ce0101c0","slug":"clouds-prevailed-throughout-the-day-winter-and-thaw-increased-mainpuri-news-agr520209493","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन भर छाए रहे बादल, सर्दी और गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन भर छाए रहे बादल, सर्दी और गलन बढ़ी
विज्ञापन
आकाश में छाए बादल।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बुधवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल ली। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। वहीं दिन में बूंदाबांदी भी हुई। बादल छाए रहने से धूप नहीं निकली। इससे सर्दी और गलन भी बढ़ गई है। नौ जनवरी तक बारिश की आशंका बनी हुई है।
कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से बुधवार को मौसम का पूर्वानुमान जारी किया गया था। इसके तहत नौ जनवरी तक बारिश की आशंका जताई गई थी। बुधवार को सुबह से ही मौसम अचानक बदल गया। सुबह हुई तो आसमान में बादल छाए रहे।
इससे मौसम सर्द रहा। लोगों को उम्मीद थी कि दोपहर में धूप निकलने के बाद उन्हें राहत मिल सकती है। लेकिन बादलों के चलते धूप नहीं खिली तो दिन भर गलन और सर्द हवाएं लोगों को परेशान करती रहीं। दिन में अधिकतम तापमान जहां 21 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
दिनभर बीच-बीच में हल्की फुहार भी पड़ती रही। इससे सर्दी का अहसास अधिक रहा। वहीं मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार आगे भी मौसम खराब रहने की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि फिलहाल आसमान साफ होने की उम्मीद कम ही है। बारिश से मौसम और भी खराब हो सकता है।