फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Closeness increased after uncle's death Couldn't tolerate this behavior of aunt Gave up life

UP News: विधवा चाची की मांग में सिंदूर भरना चाहता था भतीजा...एक जिद की वजह से दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Aug 2024 10:06 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 10:06 AM IST
सार

चाची के प्यार में पागल भतीजे ने खौफनाक कदम उठाया। वो विधवा चाची की मांग में सिंदूर भरना चाहता था। चाची ने इस बात से मना कर दिया, तो उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी। 

 

विज्ञापन
Closeness increased after uncle's death Couldn't tolerate this behavior of aunt Gave up life
women crime demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के शमसाबाद क्षेत्र में चाची के प्यार में पागल हुए भतीजे ने अपनी जान दे दी। वो विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरना चाहता था। चाची से उसकी काफी नजदीकियां बढ़ चुकीं थीं। इसके बाद भी चाची उसे अपनाने  के लिए राजी नहीं हुई। इस बात से आहत भतीजे ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी। 
विज्ञापन


बताया गया है कि चाचा की मौत के बाद वो चाची के साथ रह रहा था। साथ रहते-रहते दोनों की नजदीकियां बढ़ गई थीं। वह महिला पर शादी करने का दबाव बना रहा था। कोर्ट मैरिज करना चाहता था। जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। शनिवार को भी दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। महिला के कोर्ट मैरिज करने से इन्कार पर युवक ने गुस्से में आकर फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


मृतक के भाई का आरोप है कि महिला को पति की करीब दो साल पहले मौत हो चुकी है। भाई ने घटना की तहरीर थाना शमसाबाद में दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed