फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   closed congress district office vandalized in mathura

यूपीः कांग्रेस के जिला कार्यालय में तोड़फोड़, जमीन पर पड़ी मिलीं नेहरू और अंबेडकर की तस्वीरें

Sat, 06 Jun 2020 05:14 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 05:14 PM IST
सार

  • प्रेसवार्ता के लिए खोला कार्यालय तो टूटी मिलीं कुर्सियां
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पास थी चाबी, पुलिस कर रही जांच

विज्ञापन
closed congress district office vandalized in mathura
दफ्तर में बिखरी पड़ीं थीं कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा में बंद पड़े जिला कांग्रेस कार्यालय पर असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ कर दी। इसकी जानकारी शनिवार को हुई, जब कांग्रेस जिलाध्यक्ष पार्टी नेताओं संग प्रेसवार्ता के लिए दफ्तर पहुंचे। घटना से कांग्रेसियों में आक्रोश है। उन्होंने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की है।

विज्ञापन


दो जून को कांग्रेस के नेताओं ने जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर आंदोलन की जानकारी दी थी। इसके अगले दिन जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए। शनिवार को कांग्रेस कार्यालय का ताला खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर सभी हतप्रभ रह गए। 
विज्ञापन



बिखरी पड़ी थीं कुर्सियां

कुर्सियां बिखरी पड़ी थीं। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू व डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें नीचे पड़ी थीं। जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी, पूर्व चेयरमैन श्याम सुंदर उपाध्याय व अन्य लोगों ने इसकी सूचना अन्य साथियों को दी और कोतवाली पुलिस को भी अवगत कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब एक घंटे बाद कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने बताया कि यह काम किसी असामाजिक तत्व या विरोधियों का है। इसकी सूचना पार्टी के बड़े पदाधिकारियों को दे दी गई है। 

कोतवाली प्रभारी ने बताया कि कार्यालय का ताला बंद था। ऐसे में कोई तोड़फोड़ करने का उद्देश्य समझ में नहीं आ रहा। फिर भी मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed