फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Climate change: Cold knock, danger to newborns

मौसम परिवर्तन: ठंड की दस्तक, नवजात शिशुओं के लिए खतरा

Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
Climate change: Cold knock, danger to newborns
रफ़रोजाबाद ! सोमवार सुबह घने कोहरे के बीच वाहनों की लाइट जलाकर निकलते वाहन स्वामी - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ठंड ने दस्तक दे दी है। दिवाली के बाद से ही लोगों को गुलाबी सर्दी का अहसास होने लगा है। धुंध के कारण सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हो पा रहे हैं। हालांकि अचानक हुए मौसम परिवर्तन से नवजात शिशुओं के लिए खतरा खड़ा हो गया है। ऐसे में उनकी सुरक्षा बहुत अहम है। सोमवार को सुहागनगरी का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले सालों की अपेक्षा इस साल सर्दी जल्द शुरू हो गई। यकायक हुआ मौसम परिवर्तन नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में नवजात शिशुओं के लिए सावधानी बरतना जरूरी है। शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. पवन सैनी ने बताया कि इस मौसम में सबसे ज्यादा लापरवाही होती है और यही बीमारी का कारण बनता है।
विज्ञापन

ज्यादा सर्दी में सभी ध्यान देते हैं, लेकिन इस मौसम में अनदेखी होती है। हल्की ठंड ही बच्चे को बीमार करने का मुख्य कारण होता है। उन्होंने बताया कि मां ऐसी कोई ठंडी सामग्री का सेवन न करे, जिससे बच्चे पर असर पड़े। बहुत से फल भी बच्चे के लिए सही नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लक्षण:
बच्चे को खांसी होती है और वह तेजी से सांस लेता है।
बच्चों को तेज बुखार होता है।
बच्चा दूध नहीं पीता और सुस्त रहता है।
चार दिन बाद खुली ओपीडी, मरीजों की उमड़ी भीड़
फिरोजाबाद। दिवाली के बाद मेडिकल कॉलेज की ओपीडी सोमवार को खुली। करीब चार दिन का अवकाश होने के कारण ओपीडी खुलते ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। रजिस्ट्रेशन काउंटर से लेकर दवा काउंटर पर लंबी-लंबी कतारें नजर आईं। यही हाल महिला अस्पताल का रहा। मरीजों को इलाज के लिए भी काफी मशक्कत करनी पड़ी।

दिवाली के कारण सिर्फ इमरजेंसी सुविधाएं ही मरीजों को मिल रही थीं। सामान्य ओपीडी अवकाश के कारण बंद थी। सोमवार को करीब 19 सौ से जादा मरीजों ने ओपीडी में उपचार कराया। अधिकांश मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित पहुंचे। इसके अलावा चर्म रोग विभाग पर भी भीड़ रही। महिला अस्पताल में भी लंबी कतारें देखने को मिलीं। सीएमएस डॉ. एसएन गुप्ता ने बताया कि त्योहार के बाद अस्पताल खुला है। इसलिए भीड़ हैं। व्यवस्था बनाने के लिए अतिरिक्त स्टाफ को तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed