फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   cleanliness system broke down After festival in Agra, garbage is being disposed of by burning in TTZ

Agra: मैडम जी, टीटीजेड में जलाकर हो रहा कूड़े का निस्तारण, त्योहार के बाद चरमराई सफाई व्यवस्था

Thu, 16 Nov 2023 09:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Nov 2023 09:08 AM IST
सार

आगरा में ताज ट्रिपेजियम जोन में जलाकर कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। त्योहार के बाद यहां सफाई व्यवस्था  चरमरा गई है। 

विज्ञापन
cleanliness system broke down After festival in Agra, garbage is being disposed of by burning in TTZ
दौरेठा में भीम नगरी मैदान में दिनभर सुलगता रहा कचरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की तमाम हिदायतों के बाद भी सफाई व्यवस्था नहीं सुधर सकी। ताज ट्रिपेजियम जोन (टीटीजेड) में आग जलाकर कूड़े का निस्तारण हो रहा है। त्योहार के बाद सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। बुधवार को दिनभर दौरेठा स्थित भीम नगरी मैदान में कचरा आग से सुलगता रहा।

विज्ञापन

शहर में पांच हजार से अधिक गली-मुहल्ले व कॉलोनियां हैं। इसमें डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन पर करोड़ों रुपये निगम खर्च करता है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी की समीक्षा में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन खराब मिला। सफाई व्यवस्था को लेकर मंडलायुक्त नाराजगी व्यक्त कर चुकी हैं। फिर भी सफाई में सुधार नहीं हो रहा।

विज्ञापन


दौरेठा में जहां भीम नगरी सजी थी। उसके पास मैदान में कचरे का ढेर लगा है। डलाबघर बन गया है। क्षेत्रीय निवासी राज कुमार ने बताया कि कूड़ा नहीं उठने के कारण सफाई कर्मचारी ही कचरे में आग लगा रहे हैं। कचरे में जूता कारखानों की कतरन, कपड़ा, प्लास्टिक व कचरा जलने से विषैला धुआं उठता है। आस-पास के लोग व मरीजों को सांस लेने में तकलीफ होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
दौरेठा 100 फुटा रोड निवासी मनोहर कर्दम ने बताया कि नगर निगम से सफाई नहीं होने की शिकायत करने पर निगम कह देता है कि ग्राम सभा का क्षेत्र है। हम सफाई नहीं कर सकते। उधर, जिला पंचायत कार्यालय कहता है शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था निगम की जिम्मेदारी है। सीमा विवाद में कचरा पड़ा रहता है। ये हाल तब है जब मंडलायुक्त सफाई में लापरवाही पर जुर्माना और निलंबन की चेतावनी दे चुकी हैं। नगर निगम के अधिकारियों को फटकार लगा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed