{"_id":"690a05766a7dd2620801b4a5","slug":"cleanliness-drive-launched-on-ganga-ghats-people-made-aware-kasganj-news-c-175-1-kas1001-139105-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: गंगा घाटों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: गंगा घाटों पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
Tue, 04 Nov 2025 07:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 04 Nov 2025 07:23 PM IST
विज्ञापन
फोटो29सोरोंजी हरि की पौड़ी पर स्वच्छता अभियान में प्रभातफेरी निकालकर लोगों को जागरूक करते विद
- जिला गंगा समिति, वन विभाग और डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया ने किया गंगा उत्सव का आयोजन
सोरोंजी। जिला गंगा समिति, वन विभाग और वर्ल्ड वाइल्ड लाइफ फंड (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया) के संयुक्त तत्वावधान में तीर्थनगरी के हरि की पौड़ी घाट पर गंगा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रभात फेरी के साथ हुआ।
कार्यक्रम में स्वच्छता की शपथ, हस्ताक्षर अभियान, सफाई अभियान व श्रमदान से स्वच्छता और नदी संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान घाटों पर व्यापक सफाई भी कराई गई। इसके पश्चात चित्रकला प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, गंगा क्विज, गंगा रन तथा सांप-सीढ़ी खेल आयोजित किए गए। कार्यक्रम में श्री भागीरथी इंटर कॉलेज और एसजीएम जूनियर हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति सुजीत कुमार ने नमामि गंगे की परियोजनाओं और गंगा उत्सव के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय वन अधिकारी विवेक कुमार ने सभी को अपनी प्राकृतिक संपदाओं के संरक्षण के लिए प्रेरित किया। इस दौरान श्री भागीरथी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन उपाध्याय, एसजीएम जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक श्री भगवान उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद