फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cleaners got life saving kit

सफाईकर्मियों को मिली जीवनरक्षक किट

Tue, 19 Jul 2022 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cleaners got life saving kit
-सीवर लाइन में सुरक्षा उपकरणों के साथ काम करते कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नाले और सीवर की सफाई कार्य में लगे सफाईकर्मियों को नगर पालिका की ओर से जीवन रक्षक किट उपलब्ध कराई गई हैं। मंगलवार को सुरक्षा उपकरणों के साथ कर्मचारी सफाई कार्य करते हुए नजर आए।
विज्ञापन

इन दिनों शहर में नाले और सीवर की सफाई का कार्य चल रहा है। अभी तक सफाईकर्मी बिना जीवन रक्षक किट के सफाई कार्य कर रहे थे। अमर उजाला ने मंगलवार के अंक में खबर प्रकाशित करके लापरवाही को उजागर किया था। खबर का संज्ञान जिला प्रशासन के साथ ही नगर पालिका के अधिशाषी अभियंता लालचंद भारती ने किया। मंगलवार को सफाई कार्य में लगे सफाईकर्मियों को ऑक्सीजन मास्क, सेफ्टी कैप, बूट आदि सुरक्षा उपकरण दिए गए।
विज्ञापन

ईओ ने बताया कि नगर पालिका ने अपने सफाईकर्मियों को जीवन रक्षक किट उपलब्ध कराई हैं। वहीं ठेकेदारों ने भी सफाईकर्मियों को सुरक्षा उपकरण दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद भी लापरवाही होने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed