{"_id":"67493aa2dc32e736b42eccf47eb57ddb","slug":"clean-india-campaine-on-right-path-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन इंडिया पर हम सही दिशा में: विद्या बालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्लीन इंडिया पर हम सही दिशा में: विद्या बालन
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Updated Mon, 29 Feb 2016 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लीन इंडिया अभियान से लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता आई है। लोग अब स्वच्छ भारत और साफ सफाई की बातें तो करने लगे हैं। अच्छी बात ये है कि अब लड़कियां भी शौचालय की मांग कर रही हैं। देशभर से ऐसी खबरें आती हैं तो लगता है कि समाज बदल रहा है। पहले लोगों की सोच में परिवर्तन होना चाहिए। हम एकदम सही दिशा में हैं। यह कहना है क्लीन इंडिया अभियान से जुड़ीं अभिनेत्री विद्या बालन का।
डर्टी पिक्चर फेम विद्या बालन ने कहा कि देश की अच्छी तस्वीर बन रही है। वह पहली बार ताजमहल आई। अपने पति सिद्धार्थ के साथ ताज देखने की ख्वाहिश पूरी हुई। अपने खास इंसान के साथ ताज देखने का मौका मिला। यह बेहद खूबसूरत है। लोगों ने बहुत प्यार दिया। विद्या बालन ने कहा कि मैं साहित्य से जुड़ी नहीं। कविताएं पढ़ती नहीं, पर पूनम की कविताएं पढ़कर लगा कि ये मेरे बारे में हैं और जिंदगी से जुड़ी हैं। ताज के पास प्रोग्राम की जानकारी मिली तो मैने ताज लिटरेचर फेस्टिवल के लिए हां कर दी।
मई में नजर आएंगी सिनेमा के पर्दे पर
अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि वह इन दिनों मराठी फिल्म एक अलबेला में गीता बाली का रोल निभा रही हैं। यह फिल्म भगवान दादा पर बनी बायोपिक है। इसके बाद 20 मई को रिलीज होने वाले फिल्म तीन में वह अमिताभ बच्चन और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ हैं। अपनी चर्चित फिल्म कहानी पार्ट-2 भी शुरू करने वाली हूं, जिसकी शूटिंग अगले महीने शुरू हो जाएगी।