फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clean campaign in har ki podi, sdm present

एसडीएम की निगरानी में मंगलवार की रात्रि को हरि की पौड़ी की हुई सफाई

Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
clean campaign in har ki podi, sdm present
कासगंज। तीर्थनगरी की हरि की पौड़ी के प्रदूषित जल के मामले को लेकर प्रशासन भी सक्रिय हुआ है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम पंकज कुमार एवं तहसीलदार अजय कुमार ने मंगलवार की रात्रि को हरि की पौड़ी पर पहुंचकर मरी मछलियों को बाहर निकलवाया है, जिसके लिए मत्स्य विभाग ने टीम बुलाई और जाल के माध्यम से मृत मछलियों को बाहर निकाला और मृत मछलियों को जेसीबी से गड्ढा कराकर जमीन में दफना दिया।
विज्ञापन

एसडीएम पंकज कुमार ने बताया कि देर रात्रि तक मत्स्य विभाग की टीम हरि की पौड़ी की सफाई में जुटी रही। पानी की गुणवत्ता सही करने के लिए हरि की पौड़ी के पानी को निकलवाना शुरू कर दिया गया है। इसी के साथ ही तीन नलकूपों के माध्यम से हरि की पौड़ी में शुरू पानी दिया जा रहा है, जिससे प्रदूषित पानी की गुणवत्ता सही हो सके। उन्होंने बताया कि मत्स्य विभाग की टीम ने पानी के नमूने लेकर जल निगम को जांच को भेजे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed