फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Classes not started in Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra

नहीं शुरू हुई कक्षाएं, बदलेगा डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र

Tue, 04 Aug 2020 12:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 04 Aug 2020 12:01 PM IST
सार

  • चार अगस्त से शुरू होनी थी कक्षाएं, एक सप्ताह के लिए आगे टाली गईं 
  • प्रथम-द्वितीय वर्ष की कक्षाएं और अंतिम वर्ष की परीक्षा के लिए शासन से नहीं मिला कोई निर्देश 

विज्ञापन
Classes not started in Dr. Bhimrao Ambedkar University Agra
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय

विस्तार

शासन की ओर से स्नातक की पहले और दूसरे सत्र के छात्रों को प्रोन्नत कर कक्षाएं शुरू कराने का निर्णय नहीं आया है। ऐसे में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय का शैक्षणिक सत्र एक सप्ताह के लिए आगे टाल दिया गया है। कक्षाओं की मंजूरी मिलने के बाद नए सिरे से शैक्षणिक कलेंडर लागू किया जाएगा। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में 1100 कॉलेजों में साढ़े चार लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। कोरोना वायरस के चलते विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं रद्द कर दी। स्नातक के पहले-दूसरे सत्र और परास्नातक के पहले साल के विद्यार्थियों को प्रोन्नत करने और अंतिम वर्ष के छात्रों की परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया। चार अगस्त से कक्षाएं शुरू कराना तय हुआ। 
विज्ञापन



विश्वविद्यालय ने यह प्रस्ताव शासन को भेज दिया, लेकिन वहां से इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया और नहीं कोई आदेश जारी हुआ। ऐसे में चार अगस्त से कक्षाएं शुरू नहीं होंगी। सामान्य शैक्षणिक सत्र के मुकाबले एक महीना पिछड़ गया है, ऐेसे में जबसे कक्षाएं शुरू होंगी, उसी समय के हिसाब ने विश्वविद्यालय का शैक्षणिक कलेंडर बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संभावना है कि इसमें कुछ गतिविधियां कम कर दी जाएंगी। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि चार अगस्त से कक्षाएं शुरू कराने का प्रस्ताव शासन को भेजा था, लेकिन कोई निर्देश नहीं मिला है। संभावना है कि अगले सप्ताह लगभग 10 अगस्त से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। 

19,980 विद्यार्थियों ने कराया वेब रजिस्ट्रेशन

विश्वविद्यालय के 2020-21 सत्र में प्रवेश के लिए अभी तक 19980 छात्रों ने वेब रजिस्ट्रेशन कराया है। इसमें सबसे ज्यादा बीए में प्रवेश के लिए पंजीकरण हुआ है। बीए में प्रवेश लेने के लिए 7502 छात्रों ने रुचि दिखाई है। बीएससी में 5800 और बीकॉम में 4017 छात्रों ने प्रवेश के लिए पंजीकरण कराया है। आवासीय संस्थानों के कोर्स के लिए लिए पंजीकरण अभी कम हुए हैं। 

बीकॉम वॉकेशनल के लिए 354, बीएससी बायो टेक्नोलॉजी के लिए 146 और बीए ऑनर्स के 461 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। दरअसल, विश्वविद्यालय के कॉलेज और आवासीय संस्थानों में प्रवेश के लिए 25 जुलाई से पंजीकरण शुरू हुआ है। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल ने बताया कि वेब रजिस्ट्रेशन के बाद ही छात्र कॉलेजों में प्रवेश के लिए मान्य होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed