{"_id":"66b71e411c53d4f01e019b36","slug":"class-9-student-cried-bitterly-over-death-of-brother-in-accident-on-bah-fatehabad-road-2024-08-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: आठ साल के भाई को आंखों के सामने खींच ले गई मौत, छा गया था अंधेरा...बहन ने बताया वो दृश्य; जब बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: आठ साल के भाई को आंखों के सामने खींच ले गई मौत, छा गया था अंधेरा...बहन ने बताया वो दृश्य; जब बस ने रौंदा
Sat, 10 Aug 2024 01:31 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Sat, 10 Aug 2024 01:31 PM IST
सार
आगरा के फतेहाबाद में बाह मार्ग पर तेज रफ्तार निजी बस ने स्कूल से साइकिल पर लौट रहे विद्यार्थियों को टक्कर मार दी थी। हादसे में आठ साल के मासूम की मौत हो गई, जबकि उसकी बहन दूर जा गिरी। हादसे में भाई की मौत से वो सदमे में है। उसने हादसे का दिल दहला देने वाला दृश्य बताया।
विज्ञापन
घायल करीना और मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाई को साइकिल पर बैठाने के बाद घर के लिए चली थी। कुछ आगे पहुंचे ही थे कि सामने से बस आ गई। कुछ कर पाती, तब तक बस ने टक्कर मार दी। छिटककर दूर जा गिरी, जबकि सौव्य बस की चपेट में आ गया। आंखों के सामने अब भी हादसे का मंजर है। जान कैसे बच गई, मुुझे पता नहीं। ऐसा कहते हुए कक्षा नौ की छात्रा करीना रोने लगती है। वह बस एक ही बात बोल रही थी कि भाई की जान चली गई। वो भी बच जाता।
विज्ञापन
बाबा की तिवरिया, फतेहाबाद पर हुए हादसे में छात्रा करीना भी घायल हुई है। उसने बताया कि मौत को काफी करीब से देखा। सोचा नहीं था कि जिंदा बच जाऊंगी। बस के रूप में मौत टकराई थी। वह छिटक कर दूसरी तरफ गिर गई, लेकिन पीछे बैठा सौव्य इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीना ने कहा कि जैसे ही बस उसके नजदीक आई, उसकी आंखें बंद हो गईं। उसको नही पता कि क्या घटना हुई थी। काफी देर बाद वह सड़क से नीचे खड्ड में बैठी हुई थी। उसे पूरी तरह से होश नहीं था। कुछ लोगों ने उसे उठाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। उसे काफी देर बाद होश आया। अस्पताल में भी वह डर से कांप रही थी। वह बोलने में असहज महसूस कर रही थी।
बस के नीचे दबीं 3 साइकिलें, 4 स्कूल बैग
बस की चपेट में और भी छात्र आ गए थे। उनकी 3 साइकिलें बस के नीचे आ गईं। वहीं 4 स्कूली बैग भी पड़े हुए बस के नीचे मिले। पेड़ से टकराकर बस रुक गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार लोग भी हादसे का शिकार हो सकते थे।
बस की चपेट में और भी छात्र आ गए थे। उनकी 3 साइकिलें बस के नीचे आ गईं। वहीं 4 स्कूली बैग भी पड़े हुए बस के नीचे मिले। पेड़ से टकराकर बस रुक गई। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में सवार लोग भी हादसे का शिकार हो सकते थे।