{"_id":"60e6c51a29d09539926f10f1","slug":"clashes-during-nomination-for-the-block-pramukh-election-in-etah","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: एटा में नामांकन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, मैनपुरी में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: एटा में नामांकन के दौरान बवाल, पुलिस पर पथराव, मैनपुरी में मारपीट
Thu, 08 Jul 2021 03:21 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा / मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा / मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 08 Jul 2021 03:21 PM IST
सार
यूपी ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: ब्लॉक प्रमुख चुनाव के नामांकन को लेकर विकासखंड कार्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के दावे किए गए थे। इसके बावजूद कई जगह मारपीट और बवाल हो गया।
विज्ञापन
ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: एटा के मारहरा ब्लॉक में बवाल के बाद पहुंची पुलिस फोर्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा जिले के मारहरा ब्लॉक में नामांकन के दौरान गुरुवार दोपहर को बवाल हो गया। नामांकन पत्र जमा करने आई समाजवादी पार्टी (सपा) से प्रत्याशी गुड्डी देवी के हाथों से नामांकन पत्र छीन लिया गया। पुलिस ने अराजक तत्वों को रोकने की कोशिश की तो पुलिस पर लोगों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। घटना के बाद आधे घंटे तक ब्लॉक में अफरातफरी का माहौल बना रहा। जान बचाने के लिए अफसर और कर्मचारी सुरक्षित स्थानों पर छिप गए। मुश्किल से भीड़ पर नियंत्रण पाया जा सका। सपा ने भाजपा पर पर्चा छीनने और उपद्रव करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
उधर, एटा जिले के सकीट ब्लॉक से सपा प्रत्याशी पायल यादव ने नामांकन किया। अलीगंज ब्लॉक से भाजपा प्रत्याशी रेखा शाक्य ने पर्चा भरा है। इन दोनों ब्लॉक पर माहौल शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन
मैनपुरी के जागीर ब्लॉक के बाहर पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के जागीर ब्लॉक में मारपीट
मैनपुरी जिले के विकास खंड जागीर में नामांकन के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। भाजपा समर्थकों ने सपा विधायक बृजेश कठेरिया की गाड़ी को घेर लिया। सपा नेता की एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। सूचना मिलने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अशोक कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी भाग गए।
मैनपुरी जिले के विकास खंड जागीर में नामांकन के दौरान भाजपा और सपा समर्थकों के बीच मारपीट हो गई। भाजपा समर्थकों ने सपा विधायक बृजेश कठेरिया की गाड़ी को घेर लिया। सपा नेता की एक गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। सूचना मिलने के बाद डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अशोक कुमार राय पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही आरोपी भाग गए।