फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clashed Between Two Groups Of Sevayats In Banke Bihari Temple

वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर में मारपीट: दक्षिणा को लेकर दो सेवायत भिड़े, जमकर चले लात-घूंसे, एक का दांत टूटा

Mon, 03 Jan 2022 04:03 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 03 Jan 2022 04:03 PM IST
सार

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सेवायतों की बीच मारपीट की बात नई नहीं है। कई बार यहां मारपीट हुई है। लेकिन प्रबंधन और प्रशासन की कार्रवाई न होने से ऐसे मामले रुके नहीं हैं। सोमवार को एक बार फिर मंदिर परिसर अखाड़ा बन गया। 

विज्ञापन
Clashed Between Two Groups Of Sevayats In Banke Bihari Temple
बांकेबिहारी मंदिर में हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में स्थित विश्व विख्यात ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में सोमवार को एक बार फिर से परंपराओं के साथ खिलवाड़ हुआ। मंदिर के सेवायत गोस्वामियों के दो गुट श्रद्धालुओं को दर्शन कराने को लेकर भिड़ गए। मंदिर परिसर में ही दोनों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। इस दौरान एक गोस्वामी का दांत भी टूट गया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है। घटना के बाद मंदिर के गोस्वामी द्वारा लगभग आधा घंटे तक ठाकुरजी के पट भी बंद रखे। मंदिर के प्रबंधक ने मथुरा मुंसिफ को अपनी रिपोर्ट भेज दी है। मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन

सोमवार की सुबह बांकेबिहारी मंदिर में हर दिन की तरह श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खुला। मंदिर खुलने के एक घंटे बाद नौ बजे मोहित गोस्वामी अपने यात्री को दर्शन कराने ले आए। इसी दौरान भेंट दक्षिणा को लेकर सेवायत गोस्वामी शैलेंद्र गोस्वामी और उनके परिजनों की मोहित से कहासुनी हो गई। वाद विवाद ने कुछ ही देर में मारपीट का रूप ले लिया और फिर दोनों ओर से मारपीट शुरू हो गई। 
विज्ञापन

15 मिनट तक होती रही मारपीट
बताया गया है कि शैलेंद्र गोस्वामी के परिजनों ने मोहित के साथ जमकर मारपीट की। मंदिर परिसर में जगमोहन से शुरू हुई मारपीट गेट नंबर एक तक पहुंच गई। लगभग दोनों पक्षों के बीच पंद्रह मिनट तक मारपीट होती रही। इस घटना से मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु दहशत में आ गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट की घटना की जानकारी मिलते ही मोहित के परिजन भी मंदिर पहुंचे। वे लोग मारपीट में घायल मोहित को लेकर थाने पहुंचे। जहां शैलेंद्र गोस्वामी सहित करीब आधा दर्जन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इधर, शैलेंद्र गोस्वामी ने भी मोहित के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि इस झगड़े के बाद सेवायत गोस्वामी ने मंदिर के पट करीब आधा घंटे तक बंद कर दिए।

ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में गोस्वामियों के बीच हुई मारपीट और लगभग बीस मिनट तक बंद रहे मंदिर के पट की रिपोर्ट मंदिर प्रशासक सिविल जज जूनियर डिवीजन को भेज दी गई है। 

जगमोहन से कराए दर्शन
क्रिसमस पर भी मंदिर में सेवायत गोस्वामी द्वारा मंदिर में मर्यादा के विपरीत श्रद्धालुओं को जगमोहन से दर्शन करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में मंदिर प्रबंधन द्वारा जांच कराई गई है। 

मंदिर में सेवा की यह है व्यवस्था 
ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में सेवा का अधिकार सारस्वत ब्राह्मण समाज के गोस्वामियों को है। यहां तीन समय की प्रतिदिन सेवा है। शृंगार, राजभोग और शयन भोग। शृंगार सेवा अधिकांश राजभोग की सेवा करने वाले ही करते हैं, जबकि शयन भोग की सेवा वाले परिवार अलग हैं। सोमवार का विवाद भी राजभोग सेवायत और शयन भोग सेवायत के बीच हुआ। 

बार-बार टूटी परंपरा
14 सितंबर 2006 - सेवायत ने ठाकुरजी को जींस और टीशर्ट धारण कराई, मोबाइल पकड़ाया।
03 जनवरी 2015 - सेवायत ने राजभोग दर्शनों में बनाया कृत्रिम फूलों का बंगला।
07 जनवरी 2015 - श्रद्धालुओं को जगमोहन से दर्शन कराए।
20जनवरी 2015- श्रद्धालुओं को जगमोहन में लगे कटघरे के अंदर से दर्शन कराए, मंदिर प्रबंधन ने सेवायत को नोटिस देकर लगाया दंड।
31 जून 2015 - प्रदेश के प्रमुख सचिव अलोक रंजन और जिले के अधिकारियों को मंदिर परिसर में कुर्सी मेज लगाकर कराया भोजन।
09 अगस्त 2016 - मंदिर के सेवायत ने मंदिर परिसर में यजमान के बेटे का विवाह कराया।
11 मई 2018- सेवायत द्वारा मंदिर के निज गर्भ गृह में जल भरकर नौका विहार करने पर तोड़ी परंपरा।
25 दिसंबर 2021-दर्शन खुलने से पूर्व मंदिर के जगमोहन से श्रद्धालुओं को दर्शन कराए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed