फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Clash in Kheragarh death of old man dispute over cow removal from road in agra

Agra: खेरागढ़ में चले लाठी-डंडे, वृद्ध की मौत, गाय हटाने को लेकर हुआ था विवाद

Tue, 20 Sep 2022 11:15 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 11:15 PM IST
सार

खेरागढ़ के गांव बुरहेरा परिवार के लोगों में विवाद ने बड़ा रूप धारण कर लिया। दोनों ओर से चले  लाठी-डंडो में एक वृद्ध की मौत हो गई। 

विज्ञापन
Clash in Kheragarh death of old man dispute over cow removal from road in agra
beat demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के थाना खेरागढ़ क्षेत्र के गांव बुरहेरा में रास्ते में बंधी गाय हटाने को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद हो गया। आरोप है कि चाचा के परिवार ने भतीजे पर हमला बोल दिया। परिवार के लोग बीच बचाव कराने आए। इसमें वृद्ध की मौत हो गई। 
विज्ञापन


गांव बुरहेरा में अंतो और पप्पू के घर आसपास हैं। दोनों भाई हैं। घटना मंगलवार को सुबह 11 बजे की है। अंतो के घर के बाहर ही गाय बंधी हुई थी। तभी कार से अंतो के भाई पप्पू का बेटा ललुआ जा रहा था। कार के लिए निकलने का रास्ता नहीं था। ललुआ ने गाय को रास्ते से हटाने के लिए कहा। मगर, अंतो ने अनसुना कर दिया। आरोप है कि ललुआ ने गाय पर कार चढ़ा दी। इस पर अंतो और उसके परिवार के लोग आ गए। 
विज्ञापन


आरोप है कि ललुआ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसकी जानकारी पर ललुआ के पिता पप्पू आ गए। पप्पू का आरोप है कि 82 वर्षीय पिता शमशाद भी घर से निकल आए। झगड़े के दौरान उनसे भी विवाद किया गया। वह बेहोश होकर गिर पड़े। इस पर उन्हें अस्पताल ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ खेरागढ़ महेश कुमार ने बताया कि शमशाद के शरीर पर चोट का निशान नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिवार के लोगों के बीच विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। दोनों पक्षों ने मारपीट का आरोप लगाया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed