फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between two groups in firozabad uttar pradesh news

फिरोजाबाद: दरवाजे को लेकर बवाल, पुलिस पर हमला-फायरिंग, दरोगा से हाथापाई, छह घायल

Fri, 28 Aug 2020 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 28 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
clash between two groups in firozabad uttar pradesh news
लोगों पर पिस्टल तानकर दौड़े दरोगा - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के मोहल्ला कन्हैया नगर में गुरुवार को मकान निर्माण के दौरान गली की तरफ दरवाजा निकालने के विरोध पर जमकर बवाल हुआ। आरएसएस के पदाधिकारी ने मौके पर पुलिस बुला ली। मामला तब उग्र हो गया, जब लोग पुलिस से ही उलझ गए। भीड़ ने पुलिस को दौड़ाते हुए चौकी प्रभारी के साथ हाथापाई कर दी। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

विज्ञापन


चौकी प्रभारी ने पिस्टल निकाल ली। पुलिसकर्मियों ने भीड़ से किसी तरह चौकी प्रभारी को छुड़ाया। इस दौरान पुलिसकर्मी ने भीड़ को हटाने के लिए फायरिंग कर दी। दरोगा भी हाथ में पिस्टल लेकर भीड़ की ओर दौड़े। लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके। इसमें गाड़ी का शीशा चटक गया। घटना में पेमेश्वर गेट चौकी प्रभारी सहित पांच सिपाही घायल हुए हैं। 
विज्ञापन



थाना दक्षिण के मोहल्ला सुहागनगर निवासी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (गोसेवा) के ब्रजप्रांत प्रमुख रमाकांत उपाध्याय की जमीन कन्हैयानगर में है। कन्हैयानगर निवासी नरेश बघेल अपने प्लाट पर मकान बनवा रहे हैं। गुरुवार को प्लाट पर काम हो रहा था। इसी दौरान रमाकांत उपाध्याय यहां पहुंचे। उन्होंने ने मुख्य गली के साथ-साथ प्लाट के पीछे वाले हिस्से में नरेश बघेल द्वारा मकान का दरवाजा बनाने का विरोध किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे शुरू हुआ विवाद

रमाकांत का कहना था कि यह गली सार्वजनिक नहीं, व्यक्तिगत है। दरवाजा निकालने को लेकर रमाकांत उपाध्याय और नरेश बघेल में विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही गाली-गलौज के साथ मारपीट होने लगी। रमाकांत ने पुलिस को फोन कर दिया। थाना दक्षिण पेमेश्वर गेट चौकी प्रभारी प्रदीप यादव पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर नरेश बघेल पक्ष के लोगों ने पथराव कर दिया। 

आरोप है कि फायरिंग भी की गई। पत्थर लगने से पुलिस की गाड़ी का शीशा चटक गया। भीड़ ने पुलिस को दौड़ा लिया। चौकी प्रभारी भीड़ को रोकने पहुंचे तो लोगों ने हाथापाई कर दी। महिलाएं विरोध करते हुए आगे आईं और चौकी प्रभारी से भिड़ गईं। वर्दी खींचते हुए बैज खींच लिया। महिला कांस्टेबल के साथ भी हाथापाई की गई।  पुलिस ने खुद को घिरा देख जान बचाने को फायरिंग की। 

फायरिंग के बाद लोग भागे

फायरिंग होते ही भीड़ भागने लगी। चौकी प्रभारी हाथ में पिस्टल लिए भीड़ की तरफ भागे। साथी पुलिसकर्मी ने लोगों को दौड़ाने के लिए फायरिंग कर दी। बाद में एसएचओ दक्षिण श्याम सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस ने घायल उप निरीक्षक प्रदीप यादव,सिपाही जितेंद्र, उग्रसेन, विजय कुमार एवं महिला कांस्टेबिल सुहानी एवं सौम्या का मेडिकल जिला अस्पताल में कराया है। पुलिस ने मौके से दो महिलाओं सहित पांच को हिरासत में ले लिया है। 

एसपी सिटी मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि थाना दक्षिण के मोहल्ला कन्हैयानगर में प्लाट पर बनाए जा रहे मकान का दरवाजा दूसरी गली की ओर निकालने पर विवाद हुआ है। पुलिस से धक्का-मुक्की की गई है। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। घटना में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed