{"_id":"63c697dc9448f7309f08e15f","slug":"clash-between-shiv-sena-workers-and-security-personnel-for-entry-in-kila-in-agra-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला सुरक्षाकर्मियों से भिड़े शिवसेना कार्यकर्ताः पार्टी का झंडा लेकर प्रवेश चाहते थे, रोकने पर की धक्कामुक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला सुरक्षाकर्मियों से भिड़े शिवसेना कार्यकर्ताः पार्टी का झंडा लेकर प्रवेश चाहते थे, रोकने पर की धक्कामुक्की
Tue, 17 Jan 2023 06:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 17 Jan 2023 06:14 PM IST
सार
आगरा किला में प्रवेश के दौरान शिवसेना कार्यकर्ता और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। दरअसल कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लेकर किला में प्रवेश चाहते थे और सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक लिया। इस पर वह आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन
शिवसेना कार्यकर्ता और किला सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा में किला देखने मंगलवार की सुबह महाराष्ट्र से शिवसेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या पहुंचे। उनके हाथ में पार्टी का झंडा था। सुरक्षाकर्मियों ने झंडे के साथ अंदर जाने से मना किया तो वह सुरक्षाकर्मियों से भिड़ गए। इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी और धक्का मुक्की भी हुई।
विज्ञापन
महाराष्ट्र से करीब 30 शिवसेना कार्यकर्ता आगरा पहुंचे। मंगलवार की सुबह वह आगरा किला घूमने के लिए पहुंचे। वह अपने हाथों में पार्टी का झंडा लिए थे। इसके चलते सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें गेट पर रोक लिया। पार्टी का झंडा लेकर अंदर प्रवेश करने से रोका। बताया कि यह नियमों के विरुद्ध है।
विज्ञापन
इसके बाद भी कार्यकर्ता झंडे के साथ प्रवेश करने पर अड़े थे। इस दौरान उनके और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का मुक्की भी शुरू हो गई। इस पर सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाबुझाकर मामला शांत किया।
विज्ञापन