फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash between prisoners in district jail mathura

जिला जेल में दो बंदियों पर जानलेवा हमला, गर्दन पर चाकू से वार, मचा हड़कंप

Tue, 23 Oct 2018 12:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 Oct 2018 12:29 PM IST
विज्ञापन
clash between prisoners in district jail mathura
अस्पताल में भर्ती घायल बंदी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा की जिला जेल में मंगलवार की सुबह खूनी संघर्ष हो गया। एक बंदी ने दूसरे बंदी की गर्दन और सिर पर कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसने बचाने आए अन्य कैदी और बंदियों पर भी चाकू चलाया। 
विज्ञापन


वारदात से जेल के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से  घायल बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि दूसरा बंदी जेल अस्पताल में भर्ती है। वहीं जेल प्रशासन की माने तो वारदात को अंजाम देने वाला बंदी मानसिक रूप से बीमार है।       
विज्ञापन


जिला कारागार की रसोई में इस समय 15 बंदियों की ड्यूटी चल रही है। मंगलवार सुबह हत्या के मामले में जेल में बंद अशोक उर्फ बाबू निवासी कराहरी, जुझार छत्तरपुर मध्य प्रदेश भी रसाई में काम कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के मामले में बंद है आरोपी

इसी दौरान नाबालिग से दुष्कर्म के एक मामले में जेल में बंद वीरपाल पर अशोक ने अचानक चाकू से हमला बोल दिया। अशोक ने वीरपाल की गर्दन, सिर और चेहरे पर प्रहार किए। जिससे वो लहूलुहान हो गया। 

चीख पुकार सुनकर वीरपाल को बचाने के लिए आगे आए हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कैदी भोला पर भी अशोक ने चाकुओं से  हमला कर दिया। भोला ने शोर मचाया तो निकट ही नमाज पढ़ रहे एक कैदी ने अशोक को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन वह भी घायल हो गया। 

अशोक हमला करता रहा तो दौड़े दूसरे बंदियों ने उसे दबोच लिया और उसकी धुनाई की। इससे अशोक भी घायल हो गया। वारदात की जानकारी मिलते जेलर अरविंद पांडे ने लहूलुहान वीरपाल को जिला अस्पताल भिजवाया और घायल भोला, अशोक  और अन्य कैदियों को जेल के अस्पताल में भर्ती कराया। 

इस संबंध में जेलर अरविंद पांडे ने बताया कि हमलावर अशोक उर्फ बाबू 19 मई 2018 से हत्या के मामले  में जेल में बंद है। वो मानसिक रूप से अस्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed