फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   clash and stone pelting between two groups of muslims at agra jaipur highway

समुदाय विशेष के दो पक्ष आए आमने-सामने, जयपुर-हाईवे पर जमकर चले लाठी डंडे

Wed, 03 Jul 2019 12:31 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 03 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
clash and stone pelting between two groups of muslims at agra jaipur highway
आगरा-जयपुर हाईवे पर पुलिस की मौजूदगी में झगड़ते लोग - फोटो : अमर उजाला
आगरा-जयपुर हाईवे पर बुधवार सुबह पथराव और लाठी डंडे चलने से खलबली मच गई। मामला एक समुदाय के दो पक्षों के आमने सामने आने का था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल पक्ष की ओर से तहरीर लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


बताया गया है कि कस्बा मिढाकुर में विगत मंगलवार को मीट की दुकान पर आए एक ग्राहक से कहासुनी हुई थी। ये दुकान अकीलो पुत्र सलीम की है। यहां दो भाई बैठते हैं। शानू पुत्र बुंदू से यहां किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। जिसके बाद चौकी मिढ़ाकुर में राजीनामा हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि बुधवार को अकीलो की दुकान के सामने शानू का भाई निकल रहा था तभी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी लंडे और ईंट पत्थर चलने लगे जिससे वहां भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जयपुर-आगरा हाईवे पर दोनों पक्षों की मारपीट की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीआरवी 0046 के सामने भी डंडे चलते रहे। हालांकि पुलिस देखकर अकीलो के पक्ष के लोग भाग गए। 

इस मामले में शानू पक्ष से कुछ लोग घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष महेश सिंह यादव का कहना है कि झगड़ा हुआ था जिसमें राजीनामा कराया था, अब तहरीर मिली है और लोगों को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed