{"_id":"629dfa5407ec4c44976407a9","slug":"civil-lawyers-will-boycott-work-today-mainpuri-news-agr535962987","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी के वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी के वकील आज करेंगे कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। दीवानी के वकील सात जून को कार्य बहिष्कार करेंगे। वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष के नेतृत्व में एसपी से मिलेगा। सिविल लाइन चौकी पुलिस द्वारा एक वकील को हिरासत में लेकर कोतवाली में बिठाने के विरोध में वकीलों की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
मैनपुरी बार एसोसिएशन की बैठक सोमवार को एसोसिएशन के सभागार में एसोसिएशन के अध्यक्ष सौरभ यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्य गौरव दीक्षित द्वारा अपने साथ हुई घटना की सदन में जानकारी दी। बैठक में निर्णय लिया गया कि बार एसोसिएशन के सदस्य सात जून को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे। बार अध्यक्ष के नेतृत्व में वकीलों का एक प्रतिनिधि मंडल सात जून को एसपी से मिलेगा। बैठक में निर्णय लिया गया कि किसी व्यक्ति के निजी मामले में अगर एसोसिएशन का कोई सदस्य अपना वकालतनामा लगाता है तो उस सदस्य की सदस्यता समाप्त करके उसके खिलाफ अनुशासनात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सचिव संतोष कुमार यादव राजू, मुकेशबाबू शर्मा, नृप चौधरी, शिवकुमार दुबे, राजन दुबे, अबधेश यादव, पंकज यादव, पवन मिश्रा, संजीत गौड, दिनेश दीक्षित, प्रमोद राठौर, रोहित यादव, जगदीश शाक्य मौजूद रहे।