Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Civil Enclave will be built in Dhanauli Agra in two years parking of 9 aircraft will be possible

UP News: आगरा के धनौली में दो साल में बनेगा सिविल एन्क्लेव, हो सकेगी 9 विमानों की पार्किंग; सामने आई डिजाइन

Sun, 28 Jul 2024 10:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Jul 2024 10:08 AM IST
सार

आगरा के धनौली में सिविल एन्क्लेव के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाएगी। ये निर्माण कार्य दो साल में पूरा हो जाएगा। पहले चरण में 343.20 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
 

विज्ञापन
Civil Enclave will be built in Dhanauli Agra in two years parking of 9 aircraft will be possible
नया सिविल एन्क्लेव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के धनौली में 51.57 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित नए सिविल एन्क्लेव का निर्माण शुरू हो गया है। दो साल के अंदर निर्माण पूरा किया जाएगा। इस पर 343.20 करोड़ रुपये पहले चरण में खर्च किए जाएंगे, जबकि दूसरे चरण में 92.50 एकड़ जमीन विस्तार के लिए रखी गई है। इसमें रनवे का विस्तार, टैक्सी ट्रैक और 9 विमानों की पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। शनिवार को नए एन्क्लेव का एलिवेशन जारी किया गया।
विज्ञापन


आगरा हवाई अड्डा सलाहकार समिति की शनिवार को खेरिया एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एयरपोर्ट डायरेक्टर योगेंद्र सिंह तोमर ने धनौली में प्रस्तावित नए सिविल एन्क्लेव में मिलने वाली सुविधाओं का ब्योरा दिया। इसमें दो चरणों में निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में निर्माण करने वाली कंपनी ने मशीनें और निर्माण सामग्री ले जाकर काम शुरू कर दिया है। एयरपोर्ट अथाॅरिटी ऑफ इंडिया ने आगरा में एन्क्लेव के निर्माण के लिए संयुक्त निदेशक की तैनाती की है।
विज्ञापन


 
Trending Videos

ऐसा होगा नया सिविल एन्क्लेव
34346 वर्ग मीटर जमीन पर बनेगा
32 चेक इन काउंटर होंगे टर्मिनल में
12 लिफ्ट यात्रियों की सुविधा के लिए
6 एस्केलेटर टर्मिनल में लगाए जाएंगे
2 कन्वेयर बेल्ट, एक अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए
343.20 करोड़ रुपये होंगे निर्माण पर खर्च
1400 यात्रियों की क्षमता एक बार में होगी

 
विज्ञापन

350 कारों की पार्किंग की मिलेगी सुविधा
25 कारें वीआईपी के लिए आरक्षित होंगी
5 बसें पार्किंग में एक बार में आ सकेंगी
04 एयरोब्रिज के जरिए टर्मिनल आएंगे यात्री
410 किली का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा
500 किलोवाट क्षमता का सोलर प्लांट होगा

 
विज्ञापन

दूसरे चरण में यह होगा निर्माण
92.50 एकड़ जमीन पर होगा विस्तार
800 मीटर लंबाई में रनवे का विस्तार
02 लिंक टैक्सी रनवे का निर्माण
365 मीटर लंबा, 88 मी. चौड़ा एप्रन बनेगा
09 विमानों की पार्किंग की सुविधा होगी
बोइंग 747 और एयरबस 320 खड़े हो सकेंगे
कैट-2 श्रेणी की नाइट लैंडिंग सुविधा होगी
413 पेड़ बने निर्माण में बाधा

 

एयरपोर्ट डायरेक्टर योगेंद्र सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि 413 पेड़ एन्क्लेव के निर्माण में बाधा बने हुए हैं। इनमें 366 पेड़ एयरफोर्स एरिया में जबकि 47 प्रशासन के दायरे में हैं। 7 जून को सुप्रीम कोर्ट में पेड़ काटने की मंजूरी के लिए याचिका दायर की गई है। इसकी सुनवाई जुलाई में ही होनी है। बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाना है, जिसके लिए दक्षिणांचल और पावर कॉरपोरेशन को कहा गया है। प्रयागराज में कमांड एयर ट्रैफिक कंट्रोल से हाइट क्लीयरेंस के लिए एनओसी मांगी गई है, वहीं धनौली में टर्मिनल के सामने की जमीन के अधिग्रहण का काम भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed