फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic police

चौकी मिली खाली तो एसओ ने भी नहीं उठाया फोन

Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
civic police
2एमएनपी-20-जिला अस्पताल में भर्ती कच्चा मकान ढहने से घायल हुई कनक - फोटो : MAINPURI
इलाबांस (मैनपुरी)। ढाय गिरने से हुए हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं। थानाध्यक्ष पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मृतका के परिजन और ग्रामीण पुलिस सहायता के लिए फोन मिलाते रहे, लेकिन थानाध्यक्ष ने कई बार फोन किए जाने के बाद भी फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन

परिजनों का यह भी आरोप है कि थानाध्यक्ष का फोन रिसीव न होने पर जब कुछ लोग सहायता के लिए इलाबांस चौकी पहुंचे तो वहां कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं मिला। जब 112 पर फोन मिलाया तो कॉल मिल नहीं सकी। एंबुलेंस बुलाकर बच्ची को पहले किशनी सीएचसी ले जाया गया, वहां से दोनों को सैफई भेज दिया गया। इस तमाम जद्दोजहद के बीच कोई भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आया।
विज्ञापन

गांव में हुए हादसे के बाद अफरा तफरी का माहौल रहा, लेकिन मृतका के परिजन व ग्रामीण पुलिस से मदद की आस लगाकर पुलिसकर्मियों को ढूंढते रहे, लेकिन कोई भी मदद के लिए नहीं आया। पुलिस के इस रवैया को लेकर मृतका के परिजनों और ग्रामीणों में निराशा नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोन पर ही रोने लगा पिता
मृतका आशिकी का पिता पप्पन लखनऊ में मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहा है। जैसे ही उसे मासूम की मौत की खबर मिली वह बदहवास हो गया। वह फोन पर ही रोने लगा तो ग्रामीणों ने ढांढस बंधाया। पिता लखनऊ से गांव आने के लिए आनन फानन में रवाना हुआ। पिता के आने के बाद ही पोस्टमार्टम प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।
एसओ के फोन न उठाने और चौकी पर कोई मौजूद न मिलने की बात कही जा रही है। इस बारे में जानकारी की जाएगी। यदि लापरवाही पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।
ओमप्रकाश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed