फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic, office

शासनादेश के बाद भी नहीं हुआ अनुदेशकों का स्थानांतरण

Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
civic, office
मैनपुरी। जिले में कार्यरत अनुदेशकों को शासनादेश के बाद भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय निकल जाने के बाद भी अनुदेशकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया अभी तक पूर्ण नहीं की जा सकी है। प्रक्रिया लंबित होने से अनुदेशकों को प्रतिमाह मिलने वाला मानदेय अपने वाहन खर्चे में ही खर्च करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में अनुदेशकों की तैनाती उनके गृह निवास से 30 से 40 किमी तक है। वर्षों की मांग के बाद शासन ने उनकी बात को सुना और 20 दिसंबर तक आवेदन मांगे जाने के बाद 31 दिसंबर तक स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए। पारस्परिक स्थानांतरण के साथ ही 100 से अधिक छात्र संख्या वाले स्कूलों में अनुदेशकों के स्थानांतरण के निर्देश दिए गए। जिले में कार्यरत अनुदेशकों को निदेशक बेसिक शिक्षा परिषद ने 31 दिसंबर तक स्थानांतरण प्रक्रिया का लाभ दिए जाने के निर्देश दिए थे। लेकिन जिले में धीमी गति से चल रही कार्रवाई के कारण अभी तक अनुदेशकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

तो कोर्ट की लेंगे शरण
अनुदेशक अवनीश कुमार, पिंकी, सुनीता देवी, अवधेश कुमार व सुरजीत का कहना था कि यदि एक सप्ताह के अंदर स्थानांतरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं होती है तो वे लोग कोर्ट जाने को मजबूर होंगे। जिसके लिए विभाग जिम्मेदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुदेशकों के स्थानांतरण की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक हुई थी। शीघ्र ही काउंसलिंग कराने के बाद अनुदेशकों को स्थानांतरण का लाभ शासनादेश के तहत दिया जाएगा।
विजय प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed